menu-icon
India Daily

कांग्रेस को नए साल में लगने वाला है बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता का BJP में जाना तय

चाईबासा से कांग्रेस सांसद अब भाजपा में शामिल होने वाली हैं. भाजपा नेताओं ने इसकी तैयारी कर ली है. 17 जनवरी को उनका भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम है.

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
कांग्रेस को नए साल में लगने वाला है बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता का BJP में जाना तय

चाईबासा से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल होने वाली हैं. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, 17 जनवरी को उनका भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम है. इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत की है और उनकी सहमति मिल गई है.

लोकसभा चुनाव के लिए दांव

गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को चाईबासा लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलने की उम्मीद है. गीता के पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पहले भाजपा में रह चुके हैं. ऐसे में कोड़ा दंपति के लिए भाजपा में आने की कोई समस्या नहीं है.

गीता कोड़ा के शामिल होने से भाजपा को जगन्नाथपुर, मझगांव, सरायकेला, चाईबासा, मनोहरपुर, चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर भी नए कार्यकर्ता मिलेंगे. मधु कोड़ा भी साल 2000 में भाजपा के ही टिकट पर जगन्नाथपुर से विधायक बने थे.

बाकी लोगों को भी शामिल करने की तैयारी

भाजपा ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह और बरकट्ठा से निर्दलीय विधायक अमित यादव को भी पार्टी में शामिल करने की तैयारी कर रही है. दोनों पहले भाजपा में रह चुके हैं.

इस तरह, भाजपा झारखंड में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नए नेताओं को शामिल करने की कोशिश कर रही है.