menu-icon
India Daily

Happy New Year 2024: नए साल की शुरुआत में बदला जम्मू-कश्मीर का इतिहास, लाल चौक के साथ देशभर में लोगों ने ऐसे मनाया जश्न- VIDEO

Happy New Year 2024: कश्मीर के लाल चौक में पहली बार हुई नए साल की धूमधाम. पहली बार जम्मू-कश्मीर के इतिहास में श्रीनगर के लाल चौक में नए साल का जश्न मनाया गया.

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
Happy New Year 2024: नए साल की शुरुआत में बदला जम्मू-कश्मीर का इतिहास, लाल चौक के साथ देशभर में लोगों ने ऐसे मनाया जश्न- VIDEO

हाइलाइट्स

  • श्रीनगर का लाल चौक बना नए साल का रंगारंग मंच
  • जम्मू-कश्मीर में पहली बार ऐसा हुआ

Happy New Year 2024: जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार नए साल का जश्न श्रीनगर के लाल चौक में मनाया गया! पर्यटन विभाग ने घंटाघर पर भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था. सैकड़ों लोग घंटाघर पर जमा हुए. श्रीनगर के लोगों और घूमने आए सैलानियों दोनों को घंटाघर पर जश्न मनाने का बहुत मजा आया.

लाल चौक में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ. सारा श्रीनगर, खासकर लाल चौक स्मार्ट सिटी बनने के बाद बहुत बदल गया है. 

खुश हुए सैलानी 

घूमने आए लोग भी घंटाघर पर जश्न देखकर हैरान और खुश थे. पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग पूरी तरह से भरे हुए हैं. पर्यटन विभाग ने पूरे कश्मीर घाटी में नए साल की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है. पहलगाम और सोनमर्ग में भी कई जश्न मनाए जा रहे हैं.

नए साल पर कोलकाता की पार्क स्ट्रीट का एक भव्य नजारा-

उत्तर प्रदेश में सांसद और रवि किशन ने रामगढ़ की ताल लेक पर परफॉर्म कर मनाया जश्न-

गोल्डन टेंपल पर जुटी भीड़-

बेंगलुरु और मुंबई में नए साल के जलवे-

 

धोनी के शहर झारखंड के रांची में नए साल का लुत्फ-

दिल्ली कनॉट प्लेस में भारी संख्या में नए साल को सेलिब्रेट करते लोग-

नोएडा में नए साल का जश्न मनाते लोग-

चंडीगढ़ में हरभजन मान ने किया परफॉर्म-