menu-icon
India Daily

Lok Sabha Election: अमेठी नहीं, यहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी , कांग्रेस सांसद ने कह दी बड़ी बात!

Lok Sabha Election: कांग्रेस सांसद मुरलीधरन ने शुक्रवार कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. इसमें उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा इलेक्शन में कहां से चुनाव लड़ेंगे.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
Lok Sabha Election: अमेठी नहीं, यहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी , कांग्रेस सांसद ने कह दी बड़ी बात!

हाइलाइट्स

  • 2019 से वायनाड से ही सांसद चुने गए थे राहुल
  • पारंपरिक सीट अमेठी से राहुल को मिली थी हार

Lok Sabha Election: लोकसभा 2024 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं. ऐसे में सभी पार्टियां खुद को चुनाव के लिए रेडी करने में लगी हैं. कांग्रेस पार्टी भी चुनाव के मद्देनजर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है. ऐसे में कांग्रेस सांसद मुरलीधरन ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि 'मेरा मानना है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे. राहुल 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड से सांसद चुने गए थे. मुरलीधरन ने यह भी कहा है कि कन्नूर को छोड़कर केरल के सभी मौजूदा सांसदों के एक ही सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद है.'

विपक्षी गठबंधन में कोई नहीं है समस्या

इसके साथ ही मुरलीधरन ने कहा कि विपक्षी गठबंधी आइएनडीआइए में कोई भी समस्या नहीं है. नीतीश कुमार के लिए उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार के मुख्यमंत्री की बात है तो वह अपनी इच्छा के मुताबिक गठबंधन में रह सकते हैं या फिर छोड़ भी सकते हैं. बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर ममता बनर्जी के साथ मतभेदों को लेकर मुरलीधरन ने कहा कि इसपर अभी बातचीत चल रही है.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केरल और पंजाब जैसे कुछ राज्यों में गठबंधन के सदस्यों के बीच मुकाबला भले ही होगा, लेकिन इससे बीजेपी को कोई भी फायदा नहीं होगी.

अमेठी से मिली थी हार

राहुल गांधी पारंपरिक सीट अमेठी से कई बार सांसद रह चुके हैं, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि उन्होंने वायनाड में जीत दर्ज की थी.