congress mp dhiraj sahu political career income tax raid: पिता राय साहब बलदेव साहू आजादी की लड़ाई के सिपाही रहे हैं, लेकिन बेटे के घर से करोड़ों रुपये का कैश बरामद किया गया है. साल 1977 में यूथ कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद चर्चा में हैं. आयकर विभाग ने धीरज साहू के ओडिशा और झारखंड में अलग-अलग ठिकानों से अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद किया है.
धीरज साहू तीसरी बार झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं. धीरज साहू सबसे पहले 2009 में राज्य सभा सांसद बने थे. जुलाई 2010 में झारखंड से वे दोबारा राज्यसभा सांसद चुने गए. तीसरी बार मई 2018 में वे झारखंड से ही राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए. 2018 में राज्यसभा चुनाव के लिए जब धीरज साहू ने नॉमिनेशन फाइल किया, तब उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति करीब 35 करोड़ रुपये बताई थी. अब इनकम टैक्स विभाग ने उनके ठिकानों पर छापेमारी कर घोषित संपत्ति से 10 गुना अधिक की रकम कैश में बरामद की है.
Dhiraj Prasad Sahu lost two Lok Sabha elections but has been sent to the Rajya Sabha by the Congress thrice. Sahu says his family has been associated with the Congress since Independence.
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 9, 2023
Instead of ‘trying’ to distance from Sahu, Congress must explain which Gandhi’s ATM was he? https://t.co/jbWbS0EO2Z pic.twitter.com/q7BJuRDJxr
धीरज साहू के घरों और अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को छापेमारी शुरू की थी. कैश का आलम ये है कि सोमवार को यानी आज भी कैश की गिनती जारी है. शुक्रवार को आयकर अधिकारियों ने एक समाचार एजेंसी को बताया था कि बुधवार से जारी छापेमारी में शुक्रवार यानी तीन दिनों में 200 करोड़ से अधिक का कैश बरामद किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, बरामद रकम का कोई हिसाब-किताब नहीं है. मसलन- ये रकम किसकी है, कहां से आया है, किसलिए इतनी भारी संख्या में रकम कैश में रखा गया था.
सांसद धीरज साहू के बिज़नेस से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ़ वही बता सकते हैं, और उन्हें यह स्पष्ट करना भी चाहिए, कि कैसे आयकर अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया जा रहा है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 9, 2023
The Indian National Congress is…
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर की टीम ने ओडिशा के बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा इलाके में धीरज साहू के एक ठिकाने से 156 बैग बरामद किया. इन बैग्स में से 6 से 7 बैग से 200 करोड़ की बरामदगी हो गई. कहा जा रहा है कि सुदापाड़ा के अलावा संबलुर, सुंदरगढ़, बोकारो, रांची और कोलकाता में भी छापेमारी के दौरान कैश बरामद हुआ है.
#WATCH | BJP workers stage protest against Congress MP Dhiraj Prasad Sahu over the recovery of unaccounted money worth Rs 200 crore from him during the Income Tax raids. pic.twitter.com/6ZZLwcqEGk
— ANI (@ANI) December 9, 2023
धीरज साहू का पूरा नाम धीरज प्रसाद साहू है. 23 नवंबर 1955 को धीरज साहू का जन्म राय साहब बलदेव साहू और सुशीला देवी के घर में हुआ था. रांची में जन्मे धीरज साहू तीसरी बार राज्यसभा के सांसद हैं. धीरज साहू ने अपनी वेबसाइट में जो ब्योरा दिया है, उसके मुताबिक, वे कारोबारी परिवार से संबंध रखते हैं. हालांकि उनके पिता ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी. आजादी के बाद से ही उनका परिवार कांग्रेस का सदस्य रहा है.
धीरज साहू ने रांची के मारवाड़ी कॉलेज से बीए किया है. पढ़ाई के दौरान ही धीरज साहू ने 1977 में यूथ कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की. धीरज साहू के भाई शिव प्रसाद साहू रांची से कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं.