menu-icon
India Daily

'करप्शन और कांग्रेस दो जुड़वा बहनें... खुद-ब-खुद आ जाती हैं एक...', नकदी बरामदगी मामले को लेकर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला

Anurag Thakur On Congress: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी को लेकर सियासत तेज हो चुकी है. इस मामले में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए करप्शन और कांग्रेस दोनों को सगी बहन बताया है.

Purushottam Kumar
'करप्शन और कांग्रेस दो जुड़वा बहनें... खुद-ब-खुद आ जाती हैं एक...', नकदी बरामदगी मामले को लेकर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला

हाइलाइट्स

  • धीरज साहू के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद
  • 'करप्शन और कांग्रेस दो सगी बहनें- अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur On Congress: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी को लेकर सियासत तेज हो चुकी है. बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस को लगातार घेर रही है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर बड़ा जुबानी हमला बोला है.

अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि करप्शन और कांग्रेस दोनों को सगी बहन बताया है. नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी से घमंडिया गठबंधन को इतनी दिक्कत क्यों थी…ये उसका प्रमाण है.

'करप्शन और कांग्रेस दो सगी बहनें'

अनुराग ठाकुर ने धीरज साहू के घर से नकदी बरामदगी मामले को लेकर हमला बोलते हुए कहा, 'करप्शन और कांग्रेस दो सगी बहनें हैं, जहां एक जाती है, दूसरी खुद-ब-खुद चली आती है. कांग्रेस नेताओं के घर अरबों रुपये कैश छापेमारी में पकड़ा जा रहा है, नोटबंदी से घमंडिया गठबंधन को इतनी दिक्कत क्यों थी…ये उसका प्रमाण है.

सीएम फेस पर अनुराग ठाकुर का गहलोत को जवाब

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद अब सीएम फेस को लेकर बैठकों का दौर जारी है. बीजेपी की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री का खुलासा नहीं किए जाने को लेकर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को निशाने पर लिया है. अशोक गहलोत के इस बयान पर बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया है, अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अशोक गहलोत की इच्छा सोमवार को पूरी हो जाएगी.

राजस्थान में बीजेपी विधायक दल की बैठक कल!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान में कल दोपहर विधायक दल की बैठक हो सकती है. इस बैठक में सभी पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे. आपको बताते चलें, राजस्थान के लिए बीजेपी ने राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक बनाया है. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा की सीएम के नाम को लेकर विधायक दल की बैठक में किसके नाम पर मुहर लगती है.