Asian Games 2026 BRICS 2026

‘बाहरी असामाजिक तत्व कर रहे घुसपैठ…’ जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का दावा

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन को अब बाहरी असामाजिक तत्वों ने हाईजैक कर लिया है.

ANI X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि इस प्रदर्शन को अब बाहरी असामाजिक तत्वों ने हाईजैक कर लिया है. पुलिस के अनुसार, छात्रों के पीछे छिपकर ये तत्व भीड़ में घुस जाते हैं और अचानक पुलिसकर्मियों पर तेज पत्थर और बोतलें फेंक देते हैं.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सरकार अभी सख्त कार्रवाई के आदेश नहीं दे रही है. सरकार छात्रों से बातचीत का रास्ता निकालना चाहती है. इसलिए पुलिसकर्मी बहुत संयम बरत रहे हैं और अपनी जान बचाने पर फोकस कर रहे हैं.

अभी कैसा है जंतर-मंतर का हाल:

आज सुबह जंतर-मंतर पर शांति नजर आ रही है. जगह आधी भरी हुई है. दिन में लोग कविता पढ़ते हैं और नारे लगाते हैं. मंच से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की जा रही है, लेकिन शाम होते ही भीड़ बढ़ जाती है और स्थिति बदल जाती है. भीड़ जंतर-मंतर से सड़कों पर फैल जाती है और पुलिस पर हमले शुरू हो जाते हैं.


कई पुलिसकर्मी हुए घायल:

बुधवार शाम को पत्थरबाजी में दो एसीपी और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि कई असामाजिक तत्व प्रदर्शन स्थल पर घुस आए हैं. वे आयोजकों (CJP) की भी नहीं सुन रहे हैं. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है. वही, CJP ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकार फिर से पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है. उन्होंने पुलिस और अर्धसैनिक बलों से अपील की कि वे निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर हमला न करें.