menu-icon
India Daily

Chhattisgarh News: सब्जी लेने बाजार गया था CAF कमांडर, कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

Chhattisgarh News: माओवादियों के हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कमांडर तेजू राम भुआर्य काफी तेज तर्रार अधिकारी थे. उन्होंने बस्तर समेत कई इलाकों में नक्सल विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया था.

India Daily Live
Chhattisgarh News: सब्जी लेने बाजार गया था CAF कमांडर, कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां रविवार सुबह बीजापुर जिले में सब्जी खरीदने निकले छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक कमांडर पर माओवादियों ने हमला कर दिया. हमले में माओवादियों ने कुल्हाड़ी से कमांडर को काट डाला. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सीएएफ और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीमें हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं.

यह घटना दरभा डिवीजन के कुटरू पुलिस स्टेशन के तहत कुछ महीने पहले ही स्थापित पुलिस कैंप से बमुश्किल 200 मीटर की दूरी पर सुबह 9.30 बजे के आसपास हुई. अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर निवासी तेजू राम भुआर्य सब्जियां खरीदने के लिए पुलिस कैंप से बाहर निकले थे. उनके साथ उनका स्टाफ भी था. इसी दौरान अचानक से माओवादियों के एक ग्रुप ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

किसी को संभलने का नहीं दिया मौका, ताबड़तोड़ हमला

लोग और अधिकारी का स्टाफ कुछ समझ पाते इससे पहले ही उन्होंने कमांडर को कुल्हाड़ी से काट डाला. खून से लथपथ कमांडर वहीं गिर पड़े. वारदात के बाद माओवादी मौके से भाग गए. अधिकारियों ने कहा कि उनके कर्मचारियों ने शिविर में आकर फोर्स को मामले की जानकारी दी. इसके तुरंत बाद भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकले. अधिकारी और कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

आरोपियों की तलाश में फोर्स ने चलाया सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि भुआर्य एक अनुभवी अधिकारी थे. वे बस्तर के विभिन्न हिस्सों में नक्सल विरोधी अभियानों का हिस्सा रहे थे. बताया गया है कि माओवादी मिलिशिया सदस्य थे, जो गांव में रहते हैं और पुलिस गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र करते हैं. सीएएफ और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीमें हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं.