चेन्नई: कई बार लोगों के बीच कहासुनी बेहदजानलेवा साबित हो सकती है. चेन्नई के एक प्राइवेट बार में दो गुटों में झड़प हो गई, जिसके बाद कुछ युवकों ने अपनी कार से एक टू-व्हीलर को टक्कर मार दी, जिससे 18 साल की युवती की मौत हो गई. बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है.
जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें बालमुरुगन (21), जोशुआ (19) और किशोर कुमार (19) शामिल हैं. जिस युवती की मौत हुई है उसकी पहचान यांसी (18) के रूप में हुई है, जो विल्लुपुरम जिले में रहने वाली एक श्रीलंकाई शरणार्थी थी. चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या था.
Chennai | An 18-year-old Sri Lankan Tamil refugee woman was killed and another teenager injured after a clash between two groups. The scuffle allegedly began inside a Chennai nightclub and then spilt onto the streets, ending in a fatal crash near Koyambedu in the early hours of…
— ANI (@ANI) June 1, 2026Also Read
पुलिस ने बताया कि यांसी और उसके दोस्त एक प्राइवेट बार में डांस कर रहे थे. उसी समय उनके ग्रुप और एक दूसरे ग्रुप के बीच कहासुनी हो गई. स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां मौजूद बाउंसरों ने बीच-बचाव किया. हालांकि, तब भी यह विवाद खत्म नहीं हुआ. बार के बाहर भी लड़ाई चालू रही.
स्थिति बिगड़ती देख बाउंसरों ने एक बार फिर दखल दिया. उन्होंने दोनों ग्रुप्स के लोगों को वहां से जाने के लिए कहा. इसके बाद यांसी और उसके दोस्त टू-व्हीलर पर जा रहे थे, तभी दूसरे ग्रुप के लोगों ने कार से उन्हें देखा. यांसी के दोस्तों ने दूसरे ग्रुप की कार पर पत्थर फेंके, जिससे गुस्सा होकर कार सवारों ने टूव्हीलर का पीछा किया और उसे टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि यांसी नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई.
यांसी की 17 साल की एक दोस्त भी हादसे का शिकार हुई. उसे गंभीर रूप से चोट पहुंची और उसे भर्ती कराया गया है. यां से परिवार ने सभी आरोपियों के खिलाफ सजा की मांग की है. अधिकारियों ने 18 साल से कम उम्र के लोगों को बार में एंट्री देने के आरोप में उस प्राइवेट बार को सील कर दिया है. जो आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है. इसके लिए स्पेशल टीम गठित की गई है.