Chandrayaan-3 Mission Moon Live Updates: भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है. इसकी सफलता के लिए देश में दुआओं का दौर जारी है. चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से रिएक्शन्स आ रहे हैं. चंद्रयान-3 चांद पर आज (23 अगस्त 2023) बुधवार शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंड करेगा. लैंडिंग से जुड़ी पल-पल खबरों पर नजर रखने के लिए आप इंडिया डेली लाइव के साथ जुड़ रहें.
Chandrayaan-3 Live Updates
भारत ने रचा इतिहास, चांद की सतह पर हुई चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग
पसिस्थितियां अनुकूल, तय समय पर होगी लैंडिंग- इसरो चेयरमैन
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मुस्लिम भाइयों ने मांगी दुआ
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एक मस्जिद में दुआ करते मुस्लिम भाई
#WATCH | Odisha | People offer special prayers at a mosque in Bhubaneswar for the successful lunar landing of Chandrayaan-3. pic.twitter.com/in2nNnEnDD
— ANI (@ANI) August 23, 2023
पूरा देश बेसब्री से कर रहा इंतजार
चंद्रयान 3 पर आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरा देश उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरेगा...यह एक बड़ी उपलब्धि है.
#WATCH पूरा देश उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरेगा...यह एक बड़ी उपलब्धि है...: चंद्रयान 3 पर आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय pic.twitter.com/MOETqdOR0A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
मानवता के लिए बहुत बड़ी बात
इसरो के संस्थापक विक्रम साराभाई के बेटे कार्तिकेय साराभाई ने आज के दिन को बड़ा बताते हुए कहा कि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस ग्रह पर किसी के लिए भी इतनी सटीकता से इसे भेजने के लिए एक शानदार बात है जिसके साथ हम चंद्रयान -3 भेजने में सक्षम हुए हैं और वह भी एक ऐसी प्रक्रिया के माध्यम से जो दूसरों से अलग है. विज्ञान और इंजीनियरिंग में, हम गलतियों से सीखते हैं...यह मानवता के लिए बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर आज तक कोई नहीं उतर सका है.
‘आज इतिहास रचा जाएगा’
चंद्रयान-3 मिशन को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'आज इतिहास रचा जाएगा, जब पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर भारत का झंडा लहराएगा. पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वैज्ञानिकों और सरकार की पिछले 9 साल की मेहनत आज पूरी होगी. हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं. भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है.'
इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व: दिग्विजय सिंह
#WATCH हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं लेकिन अखबारों में खबरें हैं कि ऐसा करने वाले वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना… pic.twitter.com/a0n2bACoea
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
‘चंदा मामा अब हमारे पास होंगे’
चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 'मैं इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं...भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी पूरी दुनिया को दिशा देगी. ‘चंदा मामा अब हमारे पास होंगे’
मून मिशन पर NASA की नजर
चंद्रयान-3 पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अधिकारी बिल नेलसन ने कहा है कि भारत के मिशन पर हमारी नजर है. हम देखेंगे कि इससे क्या समझ सकते हैं. वहीं चंद्रयान की लैंडिंग से पहले श्रीलंका ने भी बधाई दी है. भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मुरुगोडा ने कहा है कि भारत के साथ हमारे लिए भी गर्व का क्षण है. ये भारतीय उपमहाद्वीप के लिए गर्व की बात है.
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की अहम भूमिका
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर भारतवंशी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा है. उन्होंने आशा जताई कि प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में अन्वेषण करेगा, जिससे चंद्रमा की संरचना और इतिहास को लेकर हमारी समझ बढ़ेगी.
मील का पत्थर
मिशन चंद्रयान-3 को लेकर इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि हर कोई उत्सुकता से इस महान घटना का इंतजार कर रहा है. जहां तक भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सवाल है, ये ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर होने जा रहा है. चंद्रमा की कक्षा से चंद्रमा की सतह पर उतरने के आखिरी 20 मिनट इस मिशन के इतिहास में सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होंगे.
पूरे देश को गर्व है
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश को गर्व है. मैं सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत कुछ हासिल किया है.
बेसब्री से है इंतजार
चंद्रयान-3 मिशन पर दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलायेविच अवदीव ने कहा, ''चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है. भारत में हर कोई ऐसा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. सभी को बहुत उम्मीदें हैं और मैं भी चंद्रमा की सतह पर रोवर की सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहा हूं..."
रामेश्वरम में चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना.
#WATCH तमिलनाडु: रामेश्वरम अग्नि तीर्थम पुजारी कल्याण संघ के पुजारी चंद्रयान -3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर प्रार्थना कर रहे हैं। pic.twitter.com/SrmJMKsRpL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
पुणे के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना.
#WATCH महाराष्ट्र: चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए पुणे के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/doPGuyKgjd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2023
बच्चों में उत्साह
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छात्रों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अपने चेहरे को रंग लिया और पोस्टर प्रदर्शित किए.
#WATCH | Uttar Pradesh: Students in Moradabad paint their faces & display posters for the successful landing of Chandrayaan-3. pic.twitter.com/e7NM3wbQ1t
— ANI (@ANI) August 23, 2023
दीदी ने वैज्ञानिकों के प्रयासों को सराहा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. ममता ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयासों की प्रशंसा भी की.
भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे. पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है. मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है.
अहम होंगे 17 मिनट
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया 19 मिनट में पूरी होगी, जिसमें से 17 मिनट बेहद अहम होंगे. इस दौरान लैंडर के इंजन को सही समय और उचित ऊंचाई पर चालू करना होगा. सही मात्रा में ईंधन का उपयोग करना होगा. इसके साथ ही ये भी पता लगाना होगा कि लैंडिंग साइट सेफ है या नहीं.
प्रर्थाना कर रहे हैं लोग
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तराखंड में माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून की तरफ से हरिद्वार में विशेष गंगा पूजन किया गया.
दरगाह में दुआ
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में प्रार्थना की गई.
तैयार है चंद्रयान
बता दें कि भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चंद्रमा की सतह पर लैंड करते ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा. चंद्रयान-3 मिशन पर 615 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के असफल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन की शुरुआत हुई थी. 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया गया था.
यह भी पढ़ें: ISRO Moon Mission: ऐसे हुई थी मून मिशन की शुरूआत, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ