दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण इंडिया ब्लॉक के शुक्रवार को होने वाले 'सार्वजनिक महाभियोग' के कार्यक्रम को शनिवार तक टाल दिया गया है. अब यह कार्यक्रम शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थिति राजाजी मार्ग पर स्थित उन्हें आधिकारिक आवास पर होगा. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगीं, खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे और राहुल गांधी समापन भाषण देंगे.
इससे पहले इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुलाकात की थी. यह कार्यक्रम चुनाव में कथित अनियमितताओं जिसे वोट चोरी कहा जा रहा है, को लेकर एक प्रतिकात्मक प्रदर्शन है. कांग्रेस के महासचिव प्रियंका वाड्रा, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल इस तैयारी बैठक में शामिल हुए.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "By consensus, we have decided to postpone today's program (public impeachment programme against CEC) to tomorrow at the same time because of rain. We felt that it would be uncomfortable for seniors to sit in the rain, and we will hold the exact same program tomorrow."
— ANI (@ANI) October 30, 2026
कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि सरकार इस कार्यक्रम की अनुमति ने देकर असहमति की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. पार्टी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को नष्ट करना आम आदमी की आवाज को दबाने का प्रयास है. बता दें कि विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहा है.
विपक्षी दल मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ज्ञानेश कुमार पर संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन करने और सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाया था. उन्होंने इन मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ओर भी इशारा किया.