BSF को वापस मिला अपना जवान, 20 दिनों बाद पाकिस्तान ने अटारी बॉर्डर पर भारतीय अफसरों को किया हैंडओवर
BSF Jawan PK Shaw Repatriated: गलती से सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए बीएसएफ जवान पीके शॉ को वाघा सीमा पर वापस भेजा गया.
BSF Jawan PK Shaw Repatriated: 23 अप्रैल को एक बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था. तब से लेकर अब तक जवाब पाकिस्तान के कब्जे में था. दरअसल, गलती से बीएसएफ जवान सीमा पार कर गया था जिससे उसे पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिया गया था. अब पूर्णम कुमार शॉ को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि पीके शॉ को सुबह करीब 10:30 बजे अमृतसर के अटारी में संयुक्त चेक पोस्ट पर वापस सौंपा गया. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिपूर्वक तरीके से यह किया गया. शॉ से फिलहाल सुरक्षा अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.
Also Read
बता दें कि शॉ सीमा पर बाड़ के पास ड्यूटी पर थे. वो वर्दी में थे. उनका पास अपनी सर्विस राइफल भी थी. जब वो आराम करने के लिए एक जगह चले गए. वो अनजाने में पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने पकड़ लिया.