Rajasthan BJP Candidate List: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार शाम तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 58 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले तीन नेताओं दर्शन सिंह, सुभाष मील और उदयलाल डांगी को भी चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है. बीजेपी ने जयपुर की हवामहल सीट से महंत बाल मुकुंद आचार्य और सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत के सामने महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है.
बीजेपी से निलंबित पूर्व विधानसभा स्पीकर कैलाश मेघवाल को टिकट नहीं दिया गया है. उनकी जगह शाहपुरा से नए चेहरे लालाराम बैरवा पर भारतीय जनता पार्टी ने दांव लगाया है.
Bharatiya Janata Party (BJP) releases a list of 58 candidates for the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of Rajasthan. pic.twitter.com/VshCeduP8E
— ANI (@ANI) November 2, 2023
जयपुर के हवामहल सीट से भारतीय जनता पार्टी ने बाल मुकुंद आचार्य, अलवर के रामगढ़ से जय आहूजा, भरतपुर के नदबई से जगत सिंह (नटवर सिंह के बेटे), अलवर के बहरोड़ से पूर्व मंत्री जसवंत सिंह यादव और जयपुर के विराटनगर सीट से कुलदीप धनखड़ को चुनावी मैदान में उतारा है.
एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी में तीन नेता दर्शन सिंह, सुभाष मील और उदयलाल डांगी शामिल हुए थे.
सचिन पायलट के समर्थक सुभाष मील को सीकर की खंडेली विधानसभा से टिकट दिया गया है.
1 दिन पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले दर्शन सिंह को करौली से चुनावी मैदान में उतारा गया है.
RLP से BJP में आए उदयलाल डांगी को वल्लभनगर से टिकट दिया गया है.
भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 41 और दूसरी में 83 प्रत्याशियों की घोषणा की थी. आज 58 उम्मीदवारों की सूची जारी कर बीजेपी राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से अब तक 182 सीटों के लिए कैंडिडेट्स की घोषणा कर चुकी है.
यह भी पढ़ें- Telangana Assembly Election: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानें किसे मिली जगह