menu-icon
India Daily

'उसके जैसी काली...' नाइजीरियन रैपर के रंग पर सपना चौधरी ने किया नस्लवादी कमेंट, क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

रियलिटी शो द 50 में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में आ गई हैं. नाइजीरियाई रैपर यंग सैमी पर की गई बात को कई दर्शकों ने नस्लभेदी बताया है, जिसके बाद शो और कंटेस्टेंट्स दोनों चर्चा में आ गए हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
'उसके जैसी काली...' नाइजीरियन रैपर के रंग पर सपना चौधरी ने किया नस्लवादी कमेंट, क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
Courtesy: Social Media

मुंबई: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका डांस या परफॉर्मेंस नहीं बल्कि उनके मुंह से निकली एक बात है. वह इन दिनों रियलिटी शो द 50 में नजर आ रही हैं. शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने एक ऐसी बात कह दी, जिसे दर्शकों के एक बड़े हिस्से ने नस्लभेदी करार दिया. यह मामला सोमवार 2 फरवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड का है. उस दौरान सपना धूप में खड़ी होकर बाकी कंटेस्टेंट्स से बातचीत कर रही थीं.

बातचीत के बीच उन्होंने अपने रंग को लेकर एक कमेंट पास किया और बोलीं -'धूप में काली तो नहीं हो जाऊंगी ना?' इतना बोलते ही उन्होंने युंग सैमी को आवाज लगाते हुए कहा, 'सैमी, इधर आओ,' और उसकी ओर इशारा करते हुए दोहराया, 'ऐसे तो नहीं हो जाऊंगी ना?' और फिर नाइजीरियाई रैपर यंग सैमी की तरफ इशारा किया. यही पल विवाद की जड़ बन गया.

यंग सैमी को लेकर उठे सवाल

नाइजीरियाई रैपर यंग सैमी शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. हिंदी रैप की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. शो में उनकी मौजूदगी और बैकग्राउंड को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. सपना की टिप्पणी के बाद कई दर्शकों को लगा कि किसी के रंग को लेकर इस तरह बात करना सही नहीं है. सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से फैल गया और शो के मेकर्स से लेकर कंटेस्टेंट्स तक पर सवाल उठने लगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by YUNG SAMMY (@yungsammy___)

इस पूरे घटनाक्रम पर शो के अंदर भी बातचीत हुई. एक्टर करण पटेल ने यह बात सुनी और बाद में टास्क खत्म होने के बाद इस मुद्दे पर दूसरे कंटेस्टेंट्स से चर्चा की. इस बातचीत में शिव ठाकरे, कृष्णा श्रॉफ, डिनो जेम्स और रिद्धि डोगरा भी शामिल थे. कंटेस्टेंट्स ने माना कि इस तरह की बातों को दूसरे तरीके से भी कहा जा सकता था. यंग सैमी ने भी अपने रिएक्शन में यही इशारा किया कि बात कहने का तरीका ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए था.

सोशल मीडिया पर दर्शकों की नाराजगी

एपिसोड के टेलीकास्ट होते ही सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लोग ट्रोल करने लगे. कई यूजर्स ने कहा कि रियलिटी शो का फॉर्मेट भले ही टकराव वाला हो, लेकिन नस्ल या रंग को लेकर कमेंट करना गलत है. कुछ दर्शकों का यह भी कहना है कि पब्लिक फिगर्स को अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए, क्योंकि उनका असर लाखों लोगों पर पड़ता है. वहीं कुछ लोग सपना के समर्थन में भी सामने आए और बोले कि यह जानबूझकर कही गई बात नहीं थी.