menu-icon
India Daily

BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा को बनाया उम्मीदवार, योगी कैबिनेट में नहीं मिली थी जगह

Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दिनेश शर्मा के नाम का ऐलान किया है.

Avinash Kumar Singh
BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दिनेश शर्मा को बनाया उम्मीदवार, योगी कैबिनेट में नहीं मिली थी जगह

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दिनेश शर्मा के नाम का ऐलान किया है. ऊपरी सदन राज्यसभा की यह सीट बीजेपी सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर 15 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन वोटों की गिनती होगी.

चुनाव आयोग की ओर से जारी किये गए चुनावी क्रार्यक्रम

चुनाव आयोग की तरफ से जारी चुनावी क्रार्यक्रमों के मुताबिक 29 अगस्त को नामांकन के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा. 5 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2023 है. जबकि 15 सितंबर 2023 को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. इसके बाद उसी दिन यानी वोटों गिनती के बाज जीते हुए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

राज्यसभा सदस्य के रूप में हरद्वार दुबे का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होना था लेकिन बीते जून महीने में में हार्ट अटैक से निधन हो गया था. जिसकी वजह से खाली हुई उनकी सीट पर उपचुनाव हो रहे है.

दिनेश शर्मा का कैसा रहा राजनीतिक सफर

दिनेश शर्मा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत आरएसएस के राजनीतिक संगठने ABVP से की थी. इसके बाद वो यूपी बीजेपी युवा मोर्च के अध्यक्ष भी रहे. 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे. इसके पहले डॉ. शर्मा दो बार लखनऊ के महापौर रहे और उत्तर प्रदेश मेयर कौंसिल के अध्यक्ष भी रहे. दिनेश शर्मा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीब माना जाते थे. ब्राह्मण समाज से आने वाले दिनेश शर्मा की बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुजरात के प्रभारी रहने के साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी रहे है. 

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस में मंथन, पूर्व CM कमलानथ ने दिया बड़ा रिएक्शन