menu-icon
India Daily

जम्मू-कश्मीर के लिए BJP ने जारी की नई लिस्ट, क्या कुछ हुआ बदलाव?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इस लिस्ट में पहले चरण के लिए 15. दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण में होने वाली वोटिंग के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

India Daily Live
जम्मू-कश्मीर के लिए BJP ने जारी की नई लिस्ट, क्या कुछ हुआ बदलाव?
Courtesy: Social Media

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, लेकिन दो घंटे के बाद उसे वापस ले लिया. बीजेपी की ओर से बताया गया कि कुछ और अपडेट के साथ इस लिस्ट को जारी किया जा सकता है. अब फिर से नई लिस्ट आई है. पहले चरण के तहत इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं.

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पहली लिस्ट में अपने नाम नहीं होने की वजह से नाखुश थे, जिस वजह से बीजेपी को फिर से नई लिस्ट निकालने पड़ी. इनमें 3 चर्चित चेहरों का नाम नहीं थे. इनमें दो पूर्व डिप्टी CM निर्मल सिंह और कविंद्र गुप्ता का नाम नहीं था. साथ ही जम्मू-कश्मीर के पार्टी अध्यक्ष रविंद्र रैना का भी नाम इस लिस्ट नहीं था.

44 उम्मीदवारों की पहली सूची

आज सुबह पार्टी ने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किया. इस लिस्ट में पहले चरण के लिए 15. दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण में होने वाली वोटिंग के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया. पहली सूची में तीनों चरणों के मतदान वाली सीटों के लिए नाम जारी किए गए हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने हैं. 

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होना है. पहला चरण 18 सितंबर को होगा. दूसरा चरण 23 सितंबर और तीसरा 1 अक्टूबर को होगा. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को नई दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस बैठक में चुनावी रणनीति और संभावित रैलियों को लेकर चर्चा हुई. 

कहां से किसे मिला टिकट

बीजेपी की लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह का नाम नहीं है. निर्मल सिंह ने 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. वहीं, कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला है. पहली लिस्ट में मुख्य नामों में राजपोरा से अर्शिद भट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी हैं. अनन्तनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनन्तनाग पूर्व से वीर सराफ समेत इन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया.  

पार्टी ने कुलदीप राज दुबे रियासी से, रोहित दुबे श्री माता वैष्णो देवी से और चौधरी अब्दुल गनी पुंछ हवेली से चुनाव लड़ेंगे. पवन गुप्ता उधमपुर पश्चिम से, डॉ. देविंदर कुमार मनियाल रामगढ़ (एससी) से और मोहन लाल भगत अखनूर से चुनाव लड़ने वाले हैं. अपनी पहली लिस्ट में बीजेपी ने 14 मुस्लिम उम्मीदवारों टिकट दिया है.