फिल्मी सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति और द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) नेताओं के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है जिससे खलबली मच गई है. रजनीकांत की 'पुराने स्टूडेंट्स' वाली टिप्पणी के बाद अब डीएमके नेताओं ने भी पलटवार कर दिया है. डीएमके नेता दुरई मुरुगन ने कहा है कि बूढ़े कलाकारों की वजह से नए युवा कलाकारों को मौका नहीं मिलता है. उन्होंने यह तक कह दिया कि दांत गिर गए हैं, बाल-दाढ़ी बढ़ गए हैं, मरने वाले हैं लेकिन युवाओं के लिए जगह नहीं छोड़ रहे हैं. रजनीकांत ने तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन की तारीफ भी की कि वह इन नेताओं को अच्छे से चला रहे हैं. हालांकि, अब उनके इसी बयान को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में हंगामा खड़ा हो गया है.
एक सार्वजनिक कार्यक्रम में डीएमके के नेता और सीएम एम के स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन और रजनीकांत समेत तमाम लोग मौजूद थे. तमिलनाडु के पीडब्ल्यूडी मंत्री ई वी वेलु की लिखी किताब 'कलैंगनार एनम थाई' के विमोचन के मौके पर रजनीकांत ने स्टालिन की सरकार और उनके प्रशासन की खूब तारीफ भी की. उन्होंने करुणानिधि को याद करते हुए कहा कि जितनी आलोचना उनकी हुई, अगर किसी और की होती तो वह गायब हो जाता.
Tamil Nadu | On August 24 during a book launch event in Chennai, Actor Rajnikanth said, "One thing amazes me. Handling new students in the school won't be an issue but it is not a simple thing to manage old students (senior leaders). Here (in DMK) we have many old students. That… pic.twitter.com/CGmmpse5Wf
— ANI (@ANI) August 26, 2024Also Read
रजनीकांत ने स्टालिन की तारीफ करते हुए कहा, 'एक चीज मुझे हैरान करती है. नए स्टूडेंट्स को मैनेज करना मुश्किल नहीं होता होगा लेकिन पुराने स्टूडेंट्स को संभालना आसान काम नहीं है. यहां (डीएमके में) कई ओल्ड स्टूडेंट हैं. वह भी नॉर्मल स्टूडेंट नहीं हैं. सब एक से बढ़कर एक हैं. ये सभी रैंक होल्डर्स हैं और कह रहे हैं कि वे क्लास नहीं छोड़ेंगे. खासकर दुरई मुरुगन जैसे नेता. अगर कोई दुरई से कुछ पूछे तो वह अच्छा ही कहेंगे लेकिन हम लोग कनफ्यूज हो जाएंगे कि वह खुशी से कह रहे हैं या गुस्से में. हम कुछ नहीं कह सकते हैं. स्टालिन सर, आपको सलाम है कि आप सबकुछ इतना बढ़िया तरीके से संभाल रहे हैं.'
रजनी के इस बयान पर दुरई मुरुगन भड़क गए. उन्होंने कहा, 'इसी तरह हम भी तो कह सकते हैं कि बूढे़ एक्टर्स की वजह से युवाओं को मौके नहीं मिल पा रहे हैं. दांत गिर जाने और दाढ़ी बढ़ गए हैं, मरने की हालत में हैं फिर से भी ये लोग एक्टिंग करते रहे हैं.'
इस पर उदयनिधि स्टालिन ने कहा, 'नौजवान तैयार हैं और वे हमारे साथ आने के इच्छुक हैं. हमें सिर्फ उन्हें जगह देनी है और उनका हाथ पकड़कर उन्हें दिशा दिखानी है. सुपरस्टार रजनीकांत के भाषण की खूब तारीफ हुई. आप सबने उनका भाषण देखा होगा. मैं नहीं कह सकता जो उन्होंने कहा क्योंकि मैं कहूंगा तो आपको लगेगा कि मेरे दिल में कुछ रह गया है.'
दुरई मुरुगन के जवाब पर रजनीकांत ने कहा है, 'दुरई मुरुगन मेरे पुराने दोस्त हैं. वह जो कुछ भी कहते हैं, उससे कोई समस्या नहीं हैं हमारी दोस्ती हमेशा जारी रहेगी.'