भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज यानी गुरुवार को 4 राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है. इन चार राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा शामिल है. पार्टी की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली इकाई, केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
इनके अलावा अर्चना गुप्ता को बीजेपी की हरियाणा इकाई और अभिषेक देबराय को त्रिपुरा प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. वही पंजाब में सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी दी गई है.
अपडेट जारी है...