BIG FM अब शुरू करेगा 6 नए न्यूज चैनल, बनेगा देश का सबसे बड़ा न्यूज नेटवर्क
रेडियो का जाना-माना नाम BIG FM अब न्यूज के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. कंपनी ने भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) के पास आवेदन दिया है.
नई दिल्ली: रेडियो का जाना-माना नाम BIG FM अब न्यूज के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. कंपनी ने भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) के पास आवेदन दिया है. इसमें छह नए डिजिटल-फर्स्ट ब्रॉडकास्ट न्यूज चैनल शुरू करने की अनुमति मांगी गई है. ये चैनल सिर्फ टीवी वाले तरीके से नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहले फोकस करेंगे. साथ ही कंपनी ने Sapphire Media के मौजूदा न्यूज बिजनेस को भी अपने साथ जोड़ा है. इसमें इंडिया डेली 24x7 भी शामिल है.
इन दोनों कदमों से BIG FM अब BIG न्यूज नेटवर्क नाम से एक बड़ा राष्ट्रीय न्यूज नेटवर्क बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. कंपनी का प्लान साफ है. वे ब्रॉडकास्ट की पहुंच और डिजिटल की सुविधा दोनों को मिलाकर काम करना चाहते हैं. नए चैनलों में सही समय पर सही खबरें देने पर जोर रहेगा. रिपोर्टिंग विश्वसनीय और सटीक होगी. इसके अलावा हाइपरलोकल यानी आपके आस-पास की खबरें, क्षेत्रीय भाषाओं में न्यूज और छोटे-छोटे डिजिटल फॉर्मेट में कंटेंट भी तैयार किया जाएगा.
Also Read
BIG FM का बड़ा विजन- वन बिग वर्ल्ड
ये सब BIG FM के बड़े विजन 'वन बिग वर्ल्ड' का हिस्सा है. ये एक एआई-पावर्ड इंटीग्रेटेड मीडिया सिस्टम है. इसमें रेडियो, न्यूज, डिजिटल प्लेटफॉर्म, डिजिटल आउट-ऑफ-होम (DOOH) मीडिया और लाइव इवेंट्स सब एक साथ जुड़े हैं. नए न्यूज चैनलों से न्यूज वाला हिस्सा और मजबूत होगा. ज्यादा जगहों और प्लेटफॉर्म्स पर पहुंच बढ़ेगी.
क्या बोले BIG FM के सीईओ
BIG FM के सीईओ अशित कुकियन ने कहा, ‘हम न्यूज ब्रॉडकास्टिंग में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का अच्छा मौका देख रहे हैं. हम मौजूदा क्षमताओं के साथ नए डिजिटल फॉर्मेट को जोड़कर काम करेंगे. जैसे-जैसे लोगों की पसंद बदल रही है, हमारा फोकस है कि न्यूज हर प्लेटफॉर्म, भाषा और क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध, उपयोगी और दिलचस्प बने. ये विस्तार हमारे न्यूज बिजनेस को बढ़ाने और वन बिग वर्ल्ड इकोसिस्टम में उसकी भूमिका मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.’ उन्होंने कहा कि कंपनी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान दे रही है और अलग-अलग भाषाओं और इलाकों में नए मौके तलाशे जा रहे हैं.