अभिषेक-वैभव के तूफान में उड़े कीवी, भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा

भारत ने न्यूजीलैंड के साथ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम पर खेले गए तीसरे टी20 मैच में मेजबान टीम को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने ऐसा गदर काटा कि पूरा मैच ही एकतरफा हो गया.

@BCCI
Sagar Bhardwaj

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक

मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 11 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 38 गेंदों में 113 रन बनाए. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने भी 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से मात्र 19 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली. संजू सैमसन ने भी 13 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया. 

अभिषेक ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

मैच में तूफानी पारी खेलने के साथ अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली का टी20 क्रिकेट में 10 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला टी20 मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा.