menu-icon
India Daily

Bengaluru PG Murder: एक्स-रूममेट का प्रेमी फिर कृति की हत्या क्यों, खुल गया राज!

पुलिस ने कृति कुमारी के हत्यारे अभिषेक को भोपाल से गिरफ्तार किया है. 24 साल की कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी और बेंगलुरु में एक पीजी में रह रही थी. आरोपी ने एक के बाद एक उसकी गर्दन पर चाकू से कई वार किए थे जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.

India Daily Live
Bengaluru PG Murder: एक्स-रूममेट का प्रेमी फिर कृति की हत्या क्यों, खुल गया राज!
Courtesy: social media

 Kriti Kumari Murder Case: बेंगलुरु के पॉश इलाके में में स्थित एक हॉस्टल में हुए एक 24 साल की लड़की कृति कुमारी के मर्डर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर हत्यारा इस हॉस्टल में घुस कैसे गया? खैर, पुलिस ने फिलहाल हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम अभिषेक बताया जा रहा है. कृति की इस हत्या में एक चौंकाने वाला एंगल सामने आया है. पुलिस का मानना है कि कृति कुमारी का हत्यारा उसकी पूर्व रूममेट का प्रेमी है. आखिर कृति की रूममेट के प्रेमी ने कृति की हत्या क्यों की अब यह बात भी समझ लीजिए.

रूममेट के प्रेमी ने क्यों की कृति की हत्या

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कातिल अभिषेक और उसकी गर्लफ्रेंड में अभिषेक के निठल्लेपन (बेरोजगारी) को लेकर अक्सर झगड़ा होता था. कभी-कभी कृति इस झगड़े में कूद पड़ती थी जिससे मामला और बिगड़ जाता था. रिपोर्ट के मुताबिक, कृति ने कथित रूप से अपनी दोस्त से कहा था कि वह अभिषेक से रिश्ता खत्म कर दे और उससे दूरी बना ले. इसके बाद अभिषेक उसकी प्रेमिका के संबंध खराब होने लगे. कृति की रूममेट ने अभिषेक को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया.

इसलिए कर दी हत्या

कुछ समय पहले अभिषेक ने पीजी में आकर हंगामा किया था जिसके बाद कृति ने अपनी रूममेट को दूसरे पीजी में शिफ्ट होने में मदद की थी और इसके बाद दोनों ने अभिषेक का फोन भी उठाना बंद कर दिया था. माना जा रहा है कि आरोपी इसी बात से नाराज था और इसलिए उसने कृति की हत्या कर दी.

भोपाल से गिरफ्तार हुआ आरोपी
पुलिस ने आरोपी अभिषेक को भोपाल से गिरफ्तार किया है. अभिषेक कथित तौर पर इस भीषण अपराध को अंजाम देकर भोपाल भाग गया था.

क्या बोली पुलिस
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए बेंगलुरु लाया गया है. हत्या के पीछे आरोपी का मकसद क्या था? इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'हम अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते. उसे अभी लाया गया है. हमें अभी उसकी पुलिस कस्टडी लेनी होगी और उसके बाद हम उससे गहन पूछताछ करेंगे....इसके बाद ही हम कोई जानकारी दे पाएंगे.'

बिहार की रहने वाली थी कृति

बता दें कि कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी और बेंगलुरु में एक पीजी में रह ही थी. पुलिस को इस हत्या वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को पीजी में घुसते देखा जा सकता है. इसके बाद आरोपी ने कृति के कमरे का दरवाजा खटखटाया और फिर चाकू से उसका गला काट दिया. उसने कई बार कृति की गर्दन पर हमला किया. कृति मदद के लिये चिल्लाती रही. यह घटना रात 11.10 बजे से 11.30 बजे के बीच में हुई. इसके बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गया.