Karnataka News: आजकल लोग अपनी कार पर बिना सोचे समझे कुछ भी लिखवा ले रहे हैं. हालांकि ऐसा करना किसी की भावनाओं को भी आहत कर सकता है. ऐसी ही एक कार पर कर्नाटक पुलिस की नजर पड़ी. फिर क्या था पुलिस ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और कार से उस स्टीकर को हटवा दिया.
मामला कर्नाटक का बताया जा रहा है. यहां एक शख्स ने अपनी कार के पीछे वाले शीशे पर 'Believe a snake not a girl' वाला स्टिकर चिपका रखा था. कर्नाटक पुलिस के एक जवान की नजर इस स्टिकर पर पड़ गयी. उसे लगा कि इस स्टिकर में कहीं न कहीं राग द्वेष छिपा हुआ है और यह महिलाओं के खिलाफ एक सोच को बढ़ावा दे रहा है.
इसके अलावा, इस तरह के खुले तौर पर उत्तेजक बयान को कानून की नजर में मानहानि के रूप में गिना जा सकता है, धारा 499 आईपीसी और 356 (i) बीएनएस के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है.
क्या आप अपने ही परिवार की महिलाओं का अपमान नहीं कर रहे
पुलिस ने कहा कि हम इस स्टिकर को लेकर कानूनी कार्रवाई कर सकते थे. हालांकि फिर हमने वाहन मालिक से पहले बात करना ठीक समझा और उससे अपने विवेक का इस्तेमाल कर इस स्टिकर को हटाने की अपील की. हमने उनसे कहा, 'आखिर, इस तरह का सामान्य और नकारात्मक बयान प्रदर्शित करके क्या वह अपने ही परिवार की महिलाओं का अपमान नहीं कर रहे हैं?'
शख्स ने मानी पुलिस की बात
अच्छी बात ये है कि शख्स ने हमारे इरादे को समझा और तुरंत स्टिकर को अपनी कार से हटा दिया. हम हमारे नागरिकों द्वारा हमारा सहयोग करने के लिए खुश हैं और सभी से महिलाओं के लिए भारत के सबसे सुरक्षित शहर की शानदार प्रतिष्ठा बनाए रखने की अपील करते हैं.