menu-icon
India Daily

पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार, BJP के 35 विधायकों ने ली शपथ

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन में आयोजित किया गया और राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें शपथ दिलाई.

Shilpa Shrivastava
पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार, BJP के 35 विधायकों ने ली शपथ
Courtesy: ANI X

Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन में आयोजित किया गया था. इन सभी को राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें शपथ दिलाई. 

भारत के संविधान के अनुच्छेद 164(1A) के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 44 मंत्री हो सकते हैं. जिन मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष शामिल थे. BJP MLAs ने कैबिनेट मिनिस्टर/MoS /MoS (इंडिपेंडेंट चार्ज) के तौर पर शपथ ली. इनमें 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 3 ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 ने राज्य मंत्री शामिल हैं. 

यहां देखें पूरी लिस्ट: 

कैबिनेट मंत्री: पश्चिम बंगाल सरकार- दीपक बर्मन, तपस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, सरदवत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल, अनूप कुमार दास

मिनिस्टर ऑफ स्टेट (इंडिपेंडेंट चार्ज) : पश्चिम बंगाल सरकार- डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय, राजेश महतो

मिनिस्टर ऑफ स्टेट : पश्चिम बंगाल सरकार- जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नाडियार चंद बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता बिस्वास मिश्रा, उमेश रे, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गार्गी दास घोष, बिराज बिस्वास, दीपांकर जाना, सुमना सरकार

सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को ली थी शपथ:

बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को कोलकाता में एक भव्य समारोह में सीएम पद की शपथ ली थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल थे. इनके अलावा भाजपा विधायक दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू ने भी उसी दिन मंत्री पद की शपथ ली थी.