menu-icon
India Daily

बड़े कारनामे छोटे विवाद, कुछ ऐसा रहा कांग्रेस में शामिल होने वाले बजरंग पुनिया का अब तक का सफर

2019 में बजरंग पुनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.

India Daily Live
बड़े कारनामे छोटे विवाद, कुछ ऐसा रहा कांग्रेस में शामिल होने वाले बजरंग पुनिया का अब तक का सफर
Courtesy: instagram

Bajrang Punia Achievements and Controversies: पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस दोनों को हरियाणा के चुनावी दंगल में उतार सकती है. बजरंग पुनिया रेसलिंग की दुनिया का वो सितारा जिसने कई कीर्तिमान स्थापित किए. इसके अलावा कई विवादों में भी उनका नाम सामने आया.

पुनिया की उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांग्य पदक जीता था. वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में चार मेडल जीतने वाले पुनिया पहले भारतीय पहलवान रहे. बजरंग और विनेश फोगाट का केवल रेसलिंग के रिंग तक संबंध नहीं है बल्कि पारिवारिक संबंध भी है. बजरंग पुनिया विनेश फोगाट के जीता हैं. महावीर फोगाट की बेटी संगीता फोगाट उनकी पत्नी हैं.

2019 में बजरंग पुनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.

अब उनसे जुड़े विवादों की बात भी हो जाए...
डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने का आरोप
करीब चार महीने पहले नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने पहलवान बजरंग पुनिया को सस्पेंड कर दिया था.  उन पर डोप टेस्ट के लिए अपना यूरिन सैंपल न देने का आरोप था.

पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए हुए एशियन क्वालिफायर्स के नेशनल ट्रायल्स के दौरान NADA ने बजरंग को सैंपल देने के लिए कहा था लेकिन बजरंग ने सैंपल देने से मना कर दिया था. इस मामले की जांच कर रहे पैनल ने पाया कि चूंकि नाडा ने औपचारिक रूप से बजरंग पर किसी संभावित उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया है, इसलिए दोनों पक्षों द्वारा दी गई दलीलों के गुणों और दोषों पर विचार करना जल्दबाजी होगी. इसके बाद पुनिया का अस्थायी निलंबन वापस ले लिया गया था. निलंबन हटने के बावजूद पूनिया पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए थे.

यौन शोषण के मामले के आरोपी पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ  (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भी पुनिया ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं.

तिरंगा विवाद
हाल ही में पेरिस ओलंपिक से लौटीं पहलवान विनेश फोगाट का जोरदार स्वागत किया गया था. बजरंग पुनिया भी विनेश के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे थे. जिस जीप में विनेश को एयरपोर्ट से लाया जा रहा था उस जीप के बोनट पर तिरंगे के स्टिकर चिपके हुए थे. पुनिया उस बोनट पर चढ़ गए और तिरंगा का स्टिकर उनके पैर के नीचे आ गया. तिरंग के स्टिकर के ऊपर पैर रखने की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और इस पर जमकर विवाद हुआ था.