Assembly Election Result 2023: भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में बंपर जीत हासिल की है. बीजेपी ने कांग्रेस को तीन राज्यों में जोरदार शिकस्त दी है. इन चुनावों में बीजेपी की जीत के असली हीरो पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हैं. पीएम मोदी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जमकर प्रचार किया था.
जनता-जनार्दन को नमन!
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा BJP में है.
भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं.
मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे.
इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है. भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है.
हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. हमें ना रुकना है, ना थकना है. हमें भारत को विजयी बनाना है. आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है.
जनता-जनार्दन को नमन!
— Narendra Modi (@narendramodi) December 3, 2023
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा @BJP4India में है।
भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों…
नतीजों पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, "मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मन में मोदी हैं यह स्पष्ट हो गया है, पूरे देश के मन में मोदी हैं यह भी स्पष्ट हो गया है... कांग्रेस फेल हो गई, परिवारवाद खत्म है, कांग्रेस खत्म है."
इस बीच यहां ये भी बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने जमकर पार्टी के लिए प्रचार किया. उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रैलियां की. पार्टी के नेता भी इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को ही दे रहे हैं. पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में 15 चुनावी सभाएं की. इसी तरह राजस्थान में पीएम मोदी ने कई सभाएं की थी. इस दौरान उन्होंने 15 जिलों की विधानसभा सीटों को कवर किया. पीएम मोदी के जोरदार प्रचार अभियान का फायदा बीजेपी को चुनावी जीत से मिला है.