MP की अनोखी सीट...जिस पार्टी ने इसे जीत लिया उसकी सरकार 'पक्की', इस बार क्या हुआ?
Bhoopendra Rai
03 Dec 2023
चुनाव के नतीजे
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के नतीजे जारी किए जा रहे हैं. रुझानों में बीजेपी को बहुमत दिख रहा है.
सत्ता की गारंटी
बीजेपी ने एमपी की उस सीट को जीत लिया है, जो सत्ता की गारंटी मानी जाती है. इस सीट का नाम नेपानगर है.
नेपानगर विधानसभा सीट
बुरहानपुर जिले में आने वाली नेपानगर विधानसभा सीट सूबे की हाईप्रोफाइल सीट मानी जाती है.
चौंक जाते हैं सभी
इस सीट के जुड़ा हुआ अनोखा मिथक है, मिथक भी ऐसी कि जिसे जानकर राजनेता और जनता दोनों चौंक जाते हैं.
46 सालों का इतिहास
दरअसल, पिछले 46 सालों में जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें इस सीट से जिस पार्टी का विधायक बना, प्रदेश में उसकी सरकार बनी.
सच साबित हुआ मिथक
खास बात ये है कि इस बार भी ये मिथक सच साबित हुआ. बीजेपी के मंजू दादू ने जीत दर्ज की है.
बीजेपी की सरकार तय
नेपानगर में बीजेपी की जीत से तय है कि सत्ता में बीजेपी की सरकार बनना तय है, जो परिणामों में साफ तौर पर देखा जा सकता है.
2018 में क्या हुआ था
2018 के विधानसभा में हुए चुनाव में नेपानगर सीट पर मंजू राजेंद्र दादू और सुमित्रा देवी के बीच कड़ा मुकाबला था.
पिछली बार कांग्रेस जीती थी
पिछली बार कांग्रेस की सुमित्रा देवी को 85320 को वोट मिले थे और उन्होंने जीत दर्ज की थी. उस वक्त प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी थी.
सुमित्रा देवी ने बदला था दल
कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगाबत के बाद जब कमलनाथ सरकार गिरी तो सुमित्रा देवी बीजेपी में शामिल हो गई थीं.
उपचुनाव में बीजेपी उम्मीद सुमित्रा देवी जीती थीं
कमलनाथ सरकार गिरने के बाद साल 2020 में उपचुनाव हुए तो बीजेपी ने सुमित्रा देवी को टिकट दिया और उन्होंने जीत भी दर्ज की थी.
बीजेपी की मंजू दादू जीतीं
इस बार बीजेपी ने सुमित्रा देवी का टिकट काटकर मंजू दादू को उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने कांग्रेस की गेंदबाई को 44805 वोटों के अंतरत से हरा दिया.
बीजेपी का जलवा
2003 से 2013 तक यहां बीजेपी के विधायक चुने गए तो सूबे में सरकार भी बीजेपी की बनी.