चार राज्यों में बीजेपी से अधिक वोट पाकर भी हार गई कांग्रेस, जानिए कैसे हुआ खेल?
Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के चुनाव में बीजेपी को 3-1 से कामयाबी मिली है. बीजेपी जहां राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है वहीं तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार तय है.
Assembly Election Result 2023: चार राज्यों के रविवार को आए चुनावी नतीजों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है. वहीं, दक्षिण के राज्य तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है. इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने चुनावों में कांग्रेस का बचाव करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट डाला. लिखा- लड़ाई लड़नी क्यों ज़रूरी है? इसके बाद सुप्रिया श्रीनेत ने कुछ आंकड़े रखे.
सुप्रिया ने लिखा कि भले ही कांग्रेस तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान) में चुनाव हार गई हो, लेकिन चार राज्यों में मतदाताओं ने भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को ज्यादा वोट दिया है. आकंडों में साफ पता चलता है कि कांग्रेस, बीजेपी से अधिक वोट पाने के बाद भी तीन राज्यों में हार गई.
सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा...
सुप्रिया ने लिखा- लड़ाई लड़नी क्यों ज़रूरी है? इसलिए...
सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा- इस देश ने 4 राज्यों में कांग्रेस को भाजपा से 10 लाख ज़्यादा वोट दिए और जिन राज्यों में भाजपा जीती, वहां भी हमें औसतन 40 फीसदी से ऊपर लोगों ने वोट दिया.
4 राज्यों में BJP-कांग्रेस के वोट
कांग्रेस: 4 करोड़ 90 लाख से ज्यादा
भाजपा: 4 करोड़ 81 लाख से अधिक
तेलंगाना वोट प्रतिशत
कांग्रेस - 39.40%
भाजपा - 13.90%
छत्तीसगढ़ वोट प्रतिशत
कांग्रेस - 42.23%
भाजपा - 46.27%
राजस्थान वोट प्रतिशत
कांग्रेस - 39.53%
भाजपा - 41.69%
मध्यप्रदेश वोट प्रतिशत
कांग्रेस - 40.40%
भाजपा - 48.55%
हार-जीत चुनावी राजनीति का हिस्सा है. लेकिन, इतने सारे लोगों के विश्वास के भी कुछ मायने हैं, आंकड़े तो यही बताते हैं.
बीजेपी-कांग्रेस को किस राज्य में कितने वोट और सीट?
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Election 2023)
कांग्रेस
वोट- 1 करोड़ 75 लाख 71 हजार 582
सीट- 66
भाजपा
वोट- 2 करोड़, 11 लाख 16 हजार 197
सीट- 163
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Election 2023)
कांग्रेस
वोट- 66 लाख 02 हजार 586
सीट- 35
भाजपा
वोट- 72 लाख 34 हजार 968
सीट- 54
राजस्थान (Rajasthan Election 2023)
कांग्रेस
वोट- 1 करोड़, 56 लाख, 67 हजार 947
सीट- 69
भाजपा
वोट- 1 करोड़, 65 लाख 24 हजार 787
सीट- 115
तेलंगाना (Telangana Election 2023)
कांग्रेस
वोट- 92 लाख, 35 हजार, 792
सीट- 64
भाजपा
वोट- 32 लाख, 57 हजार 511
सीट-8
सुप्रिया श्रीनेत के दावे की सच्चाई?
सुप्रिया श्रीनेत के दावे के बाद चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर हमने पाया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना में भाजपा को 4 करोड़ 81 लाख 33 हजार 463 वोट मिले. वहीं कांग्रेस को 4 करोड़ 90 लाख 77 हजार 907 वोट मिले.
आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि सुप्रिया श्रीनेत ने चारों राज्यों में कांग्रेस के कुल वोटों को जोड़ दिया. जो करीब पांच करोड़ के नजदीक पहुंच गई, हालांकि चार राज्यों में भाजपा को मिले वोटों से ये करीब 8 लाख ज्यादा है. इस आधार पर इसके आधार पर सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि उनकी पार्टी को ज्यादा लोगों ने वोट दिया है, लेकिन तेलंगाना को छोड़कर तीन अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस की सीटें कम आई हैं, जिसकी वजह से पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला. इस तरह से ज्यादा वोट पाकर भी कांग्रेस बीजेपी से तीन राज्यों में हार गई.