PM Modi In Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को असम के दरांग दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला और देश-विरोधी ताकतों का साथ देने और पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया.
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, 'हमारे बहादुर सैनिकों के साथ खड़े होने के बजाय, कांग्रेस ने घुसपैठियों और भारत की एकता के लिए खतरा पैदा करने वालों का समर्थन करना चुना है. इस पार्टी ने बार-बार देश-विरोधी ताकतों को पनाह दी है.'
#WATCH | Darrang, Assam: Prime Minister Narendra Modi says, "... There are conspiracies in the bordering areas to change the demography with the help of intruders. This is dangerous for national security. A demography mission is being started in the country. The BJP’s objective… pic.twitter.com/X9U3yRCvBd
— ANI (@ANI) September 14, 2025
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठियों की मदद से जनसांख्यिकी बदलने की साजिशें चल रही हैं. यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है. देश में जनसांख्यिकी मिशन शुरू किया जा रहा है. भाजपा का उद्देश्य देश को घुसपैठियों से बचाना और उसकी अखंडता को बहाल करना है.'
उन्होंने आगे कहा, 'उन राजनेताओं को चुनौती देता हूं जो घुसपैठियों का बचाव करते हैं कि वे आगे आएं और इस मुद्दे का सामना करें; वे दिखाएं कि हमने जितने प्रयास किए हैं, उनकी तुलना में उन्होंने घुसपैठियों को निकालने के लिए क्या प्रयास किए हैं. घुसपैठियों को पनाह देने वालों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी; देश उन्हें माफ नहीं करेगा.'
प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के समापन के बाद पहली असम यात्रा थी, जिसे उन्होंने एक बड़ी सफलता बताया और इसे मां कामाख्या और भगवान कृष्ण को समर्पित किया.