देश भर में बलात्कार की कई घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. कोलकाता आरजी कर रेप और हत्या कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि महाराष्ट फिर पुणे और अब असम से ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है, जिसको लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. असम के नागांव जिले के ढिंग में गुरुवार शाम को तीन लोगों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया शुरू किया. इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल इस घटना का एक मुख्य आरोपी भागने के दौरान नदी में कूद गया था जिससे उसकी मौत हो गई है.
खबरों के मुताबिक 10 कक्षा में पढ़ने वाली लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी शाम के करीब 7 से 8 बजे के बीच तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद हमलावरों ने उसे बोरभेटी इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया. करीब एक घंटे बाद स्थानीय लोगों ने उसे नग्न और बेहोशी की हालत में तालाब से बाहर निकाला.
वहीं इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम का शव एक तालाब से बरामद किया है. एसपी नागांव स्वप्ननील डेका ने बताया, 'पुलिस ने इस मामले में पहले भी उसे गिरफ्तार किया था. जब पुलिस की एक टीम उसे जांच के लिए कल रात घटनास्थल पर ले गई, तो मुख्य आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और घटनास्थल के पास स्थित एक तालाब में कूद गया. हमारे पुलिसकर्मी तलाशी अभियान में लगे हुए थे और SDRF टीम की मदद से हमने आज सुबह तालाब से उसका शव बरामद किया है.'
#WATCH | The body of the prime accused of the Dhing gang rape incident in Assam's Nagaon district, Tafazul Islam recovered from a pond. The police had earlier arrested him in connection with the case.
— ANI (@ANI) August 24, 2024
"When a police team took him last night to the spot for investigation where… pic.twitter.com/ow29EJ37j7
बता दें कि इस भयानक घटना के बाद शुक्रवार को पूरा ढिंग इलाका बंद रहा और स्थानीय निवासियों ने भारी विरोध प्रदर्शन भी किया. ढिंग इलाके में छात्रों और महिलाओं समेत हजारों लोगों ने चक्का जाम किया. पुलिस के अनुसार तीनों हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार था, इस दौरान जब लड़की कोचिंग से लौट रही थी तभी उसको घेर कर सामूहिक रेप जैसे घिनौने वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान लड़की जब बेहोश हो गई तो उसे सड़क किनारे एक तालाब के पास फेंक दिया, जहां बाद में लोगों ने उसे बिना कपड़ों के देखा तो उसे बाहर निकाल कर पुलिस को घटना की सूचना दी.
बताया जा रहा है कि लड़की की हालत फिलहाल ठीक नहीं है, उसे चिकित्सा सहायता के लिए ढिंग एफआरयू भेजा गया है. वहीं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने डीजीपी जीपी सिंह को घटनास्थल का दौरा करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
ये भी देखें