menu-icon
India Daily

Assembly Election Result: 2 जून को ही आ जाएंगे अरुणाचल और सिक्किम के रिजल्ट, जानें अभी की स्थिति क्या है?

Assembly Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा के लिए चुनाव कराए गए हैं. इसमें से 2 राज्यों के रिजल्ट 2 जून को आ रहे हैं. ये राज्य अरुणाचल और सिक्किम हैं.

India Daily Live
Assembly Election Result: 2 जून को ही आ जाएंगे अरुणाचल और सिक्किम के रिजल्ट, जानें अभी की स्थिति क्या है?
Courtesy: IDL

Assembly Election 2024 Result: देश में 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव से 7 चरण पूरे हो गए हैं. इसी के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग भी हुई थी. इन चुनावों में भी जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. लोकसभा के रिजल्ट के साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा के रिजल्ट भी आएंगे. हालांकि, इससे पहले 2 जून को ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं.

आंध्र प्रदेश की 175, ओडिशा की 147, अरुणाचल  की 60 और सिक्किम की 32 सीटों के लिए अलग-अलग चरणों में मतदान हुए. इसमें से अरुणाचल  की 60 में से 50 सीटों और सिक्किम की 32 सीटों के रिजल्ट 2 जून को ही आ रहे हैं.

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 31 सीटें चाहिए. हालांकि, 10 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पहले से ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं. यहां PPA और BJP का गठबंधन है. इसके अलावा राज्य में कांग्रेस, जनता दल-यूनाइटेड (JD-U), नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) चुनाव लड़ रही है. 

2019 के रिजल्ट की बात की जाए तो भाजपा ने 41 सीटें जीतकर दूसरी बार सरकार बनाई थी. बाकी 19 सीटों में जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) को 7, NPP को 5, कांग्रेस को 4 और अन्य को 3 सीटें मिली थी.

सिक्किम विधानसभा चुनाव

32 विधानसभा सीटों वाले सिक्किम में बहुमत का आंकड़ा 17 है. फिलहाल यहां प्रेम सिंह तमांग उके नेतृत्व में SKM की सरकार है. इस चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के अलावा सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF), कांग्रेस और भाजपा चुनाव लड़ रही है.

2019 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की बात करें तो SKM को 17 सीटें मिली थीं. वहीं SDF के खाते में 15 सीटें जबकि, भाजपा और कांग्रेस जीरो पर आउट हो गईं थी. हालांकि, बाद में पूर्व CM पवन चामलिंग ने SDF के 15 में से 10 विधायकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर ली थी.