menu-icon
India Daily

'दरी बिछाने से लेकर सरकार चलाने तक कोई भी काम....', CM पद को लेकर शिवराज ने तस्वीर कर दी साफ!

तमाम तरह की चर्चाओं और कयासों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. सीएम पद के चेहरों को लेकर शिवराज चौहान ने कहा कि इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा.

Avinash Kumar Singh
'दरी बिछाने से लेकर सरकार चलाने तक कोई भी काम....', CM पद को लेकर शिवराज ने तस्वीर कर दी साफ!

हाइलाइट्स

  • CM पद को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान
  • 'BJP तय करेगी मेरी भूमिका'

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो चली है कि सूबे का अगला सीएम कौन होगा. तमाम तरह की चर्चाओं और कयासों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. सीएम पद के चेहरों को लेकर शिवराज चौहान ने कहा कि इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा.

'BJP तय करेगी मेरी भूमिका'

शिवराज सिंह ने अपने बयान में आगे कहा "पार्टी हाईकमान जो बेहतर समझेगी, वो तय करेगी. हम कार्यकर्ता के नाते जो भी काम दिया जाए...दरी बिछाने से लेकर, सफाई करने से लेकर सरकार चलाने तक का कोई भी काम हो. करते हैं और आगे भी करेंगे. हम अपने बारे में विचार नहीं करते हैं. बीजेपी तय करेगी कि मुझे कहां काम करना है, मै मुख्यमंत्री पद के बारे में नहीं सोचते. हमारे सोच और विचार अपने देश और अपनी पार्टी को कैसे बेहतर बना पाएं. इसपर है'' 

जानें चुनावी राज्यो में BJP का कैसा रहा प्रदर्शन?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को 66 सीटों के साथ विपक्ष में बैठना पड़ा. वहीं राजस्थान में बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है तो वहीं कांग्रेस 69 सीटों से संतोष करना पड़ा है. इसके साथ छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिली है.