menu-icon
India Daily

राजस्थान में चलेगा महारानी का राज! CM को लेकर बन रहा ये अनोखा संयोग

Rajasthan CM: राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ 115 सीट जीतने में कामयाब रही है. भाजपा की इस जीत के साथही मुख्यमंत्री को लेकर मंथन शुरू हो गया है.

Suraj Tiwari
Edited By: Suraj Tiwari
राजस्थान में चलेगा महारानी का राज! CM को लेकर बन रहा ये अनोखा संयोग

हाइलाइट्स

  • वसुंधरा का कट सकता है इसलिए पत्ता
  • दीया कुमारी के पक्ष में है समीकरण
  • इसलिए बीजेपी बना सकती है सीएम

Rajasthan CM: राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ 115 सीट जीतने में कामयाब रही है. वहीं इस परिणाम के बाद से इस बात की चर्चा तेज हो गई है अब राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? 

राजस्थान में भाजपा की जीत के साथ के साथ मुख्यमंत्री पद के कई नाम को लेकर बहस शुरू हो गई है. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, दीया कुमारी और बाबा बालकनाथ मुख्य रूप से हैं.

वसुंधरा का कट सकता है इसलिए पत्ता

जहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान में भाजपा की सबसे कद्दावर नेता हैं. उनकी पकड़ पूरे प्रदेश में बताई जाती है. हालांकि उनके रिश्ते केंद्र में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से अच्छे नहीं बताए जाते हैं. इस वजह से राजे का नाम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित भी नहीं किया गया. वो धौलपुर राजघराने की महारानी भी हैं.

दीया कुमारी के पक्ष में है समीकरण

वहीं जयपुर राजकुमारी दीया कुमारी मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे बताई जा रही हैं. वो 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राजसमन्द से सांसद चुनी गई. जिसके बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी ने दीया को विद्याधर नगर से टिकट दिया. जहां पर पहले से राजे के करीबी नरपत सिंह राजवी विधायक थे. इस चुनाव में दीया ने कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को 71,368 वोटों से करारी हार दी. जो इस बार राज्य की सबसे बड़ी जीत भी है.

इसलिए बीजेपी बना सकती है सीएम

दीया कुमारी का नाम मुख्यमंत्री के लिए सबसे मुफीद इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि भाजपा किसी नए चेहरे पर दाव लगाना चाह रही है. वहीं वसुंधरा राजे (महारानी) के काट के लिए दीया कुमारी को मुख्यमंत्री बना सकती है. इसके साथ ही तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद राजस्थान में किसी महिला के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद है. इसलिए भाजपा महिला आरक्षण को दिखाने के लिए दिया कुमारी पर दाव लगा सकती है.
इसी के साथ ही बाबा बालकनाथ भी मुख्यमंत्री के रेस में बने हुए हैं. उनको राजस्थान का 'योगी' भी कहा भी जाता है. 

इसे भी पढे़ं- Ravindra Singh Bhati की हो रही देश भर में चर्चा, जिसने भाजपा को घुटनों पर गिराया, जानें कैसा रहा राजनीतिक सफर