menu-icon
India Daily

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन के बेटे पर जमकर बरसे शाह, विपक्षी INDIA गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

Rajasthan News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को डूंगरपुर में बीजेपी राजस्थान की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' के दौरान रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन के बेटे पर जमकर बरसे शाह, विपक्षी INDIA गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को डूंगरपुर में बीजेपी राजस्थान की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' के दौरान रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला. शाह ने कहा कि पिछले पांच सालों में इस राज्य में केवल भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है.

इसके साथ-साथ उन्होंने इंडिया गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस और डीएमके के नेताओं पर सनातन धर्म को खत्म करने का आरोप लगाया. गृह मंत्री ने हिंदू संगठनों की तुलना प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से करने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा.

'सनातन धर्म का अपमान कर रहा इंडिया गठबंधन'

'सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए, इसका केवल विरोध नहीं किया जाना चाहिए', तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की इस टिप्पणी पर शाह ने कहा कि पिछले दो दिनों से इंडिया गठबंधन सनातन धर्म का अपमान कर रहा है. डीएमके और कांग्रेस के नेता केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया हो.

'बजट पर पहले गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ा वर्ग का अधिकार'
राजस्थान में दूसरी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा. शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि बजट पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिम हमारा मानना है कि बजट पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ा वर्ग के लोगों का है.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा, 'आज कांग्रेस पार्टी कहती है कि अगर मोदी जी जीतेंगे तो सनातन का राज होगा. राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू संगठन, लश्कर ए तैयबा से भी ज्यादा खतरनाक है.'

यह भी पढ़ें: वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर ओवैसी का सरकार पर तीखा वार, बोले- "बहुदलीय संसदीय लोकतंत्र के लिए विनाशकारी..."