उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ स्नान की तैयारी जोरों पर है और इस खास दिन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. इसका असर सिर्फ प्रयागराज तक सीमित नहीं है, बल्कि राम नगरी अयोध्या में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. महाकुंभ जाने से पहले या स्नान के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लग गया है.
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने अयोध्या की ट्रैफिक सिस्टम चरमरा गई है. खासकर माघ पूर्णिमा के स्नान के दौरान अयोध्या में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है. एक अनुमान के अनुसार, इन दिनों राम मंदिर में रोजाना करीब 4 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. इन भक्तों का आना-जाना लगातार जारी है, और इस दौरान अयोध्या के प्रमुख मार्गों रामपथ, भक्ति पथ, और अन्य रास्तों पर भक्तों की भीड़ देखी जा सकती है.
राम नगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
राम नगरी में श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी संख्या देखी जा रही है कि स्थिति यह हो गई है कि तिल रखने तक की जगह नहीं बची है. जगह-जगह भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है और हर ओर भगवान राम के प्रति श्रद्धा और आस्था की लहर दौड़ रही है. एक तरफ जहां भीड़ की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. पु्लिस ने श्रद्दालुओं के आने और जाने के रास्ते अलग-अलग डिवाइड किए हैं ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े.
मंदिर के बाहर लंबी कतारें
शहर में बढ़ती भीड़ के चलते खाने-पीने के सामान के साथ अन्य चीजों की डिमांड भी बढ़ गई है लेकिन सप्लाई नहीं होने की वजह से इसका असर भी दिखने लगा है. अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं. एक ओर जहां राम मंदिर में श्रद्धालुओं का दिन-प्रतिदिन बढ़ता सैलाब दिखाई दे रहा है.