नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है. अखिलेश यादव ने बडा बयान देते उम्मीद जताया कि भविष्य में नतीजे अलग होंगे. अगर बीजेपी जैसी पार्टी से लड़ना है, तो विपक्षी दल को अनुशासन के साथ मुकाबला करना होगा.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तीन राज्यों में बीजेपी की जीत और इंडिया गठबंधन के भविष्य पर बोलते हुए कहा "हम परेशान नहीं हैं. लोकतंत्र में ऐसे नतीजे आते रहते हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि 'सबका साथ और सबका विकास' हो रहा है. अगर हमें बीजेपी जैसी पार्टी से लड़ना है तो हमें मजबूती से लड़ना होगा. यह एक लंबी लड़ाई होगी. अनुशासन के साथ उनका सामना करेंगे. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में नतीजे इससे अलग होंगे"
#WATCH | On BJP winning three State polls & future of INDIA bloc, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says "We are not upset. In a democracy, such results come. This does not mean 'sabka saath vikas and sabka vikas' is happening. It will be a long fight. If we have to fight a… pic.twitter.com/qavPuVSS7Q
— ANI (@ANI) December 4, 2023Also Read
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के साथ कांग्रेस पार्टी हिंदी पट्टी के एक बड़े हिस्से में सत्ता से बाहर हो गई है. राजस्थान में बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है तो वहीं कांग्रेस 69 सीटों से संतोष करना पड़ा है. वहीं छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिली है. इसके साथ ही साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को 66 सीटों के साथ विपक्ष में बैठना पड़ा.