Delhi News: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में न्यूरोसर्जन के रूप में कार्यरत एक 34 साल के डॉक्टर की दवा की ओवरडोज लेने से मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह हो सकता है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
गौतम नगर में रहते थे डॉक्टर
दिल्ली पुलिस के अनुसार, डॉक्टर ने गौतम नगर स्थित अपने घर पर ही दवा की ओवरडोज ले ली थी, इसके बाद डॉक्टर को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पत्नी से हुआ था झगड़ा
पुलिस के सूत्रों से खुलासा हुआ है कि डॉक्टर का अपनी पत्नी के साझ झगड़ा हुआ था जो रक्षाबंधन पर अपने मायके गई हुई थी. पत्नी के जाने के बाद डॉक्टर ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया और दवा की ओवरडोज लेकर अपनी जान ले ली. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है.