Aaj ki Taza Khabar: UP में हाई अलर्ट, PM का अरिचल मुनाई पॉइंट दौरा, मुइज्जू ने ली 'बच्ची की जान', जानें आज की ताजा खबरें

Aaj ki Taza Khabar 21 january 2024: अयोध्या में राम मंदिर और 26 जनवरी को लेकर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है. पीएम मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. उधर, मालदीव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. देश से लेकर दुनिया तक और राजनीति से लेकर क्राइम तक... आज की ताजा खबरों के लिए देखें India Daily Live

Naresh Chaudhary

Aaj ki Taza Khabar 21 january 2024: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जारी है. आज मध्याधिवास और शय्याधिवास अनुष्ठान किया जाएगा. 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को देखते हुए 26 जनवरी तक पूरे यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है. कोहरे और ठंडी के बीच आज कई राज्यों में बारिश की आशंका है. कोहरे के कारण कई ट्रेनें और फ्लाइटें प्रभावित हो रही हैं.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी आज तमिलनाडु के धनुषकोडि जिले में स्थित अरिचल मुनाई पॉइंट जाएंगे. भारतसे विवाद के बीच मालदीव से एक बड़ी खबर सामने आई है. आरोप है कि राष्ट्रपति मुइज्जू के हठ के कारण एक बच्चे की मौत हो गई है. मौत का कारण राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा भारतीय विमान को इजाजत नहीं देना बताया गया है. 22 जनवरी को अयोध्या में देश के दिग्गज और नामी चेहरे एक साथ दिखेंगे. इस ऐतिहासिक दिन के लिए देश के कई सेलिब्रिटी को बुलावा भेजा गया है, जिनमें क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं.


1. शहद में स्नान के बाद विश्राम करेंगे रामलला, प्राण प्रतिष्ठा का छठा दिन 

अयोध्या राम मंदिर में कल यानी 22 फरवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज यानी रविवार को मध्याधिवास और शय्याधिवास अनुष्ठान किया जाएगा. इसके तहत रामलला की प्रतिमा को शहद के साथ रखा जाएगा. वहीं दूसरे अनुष्ठान के तहत रामलला की प्रतिमा को शय्या पर लिटाया जाएगा. 

2. यूपी में 26 जनवरी तक हाई अलर्ट, बिना पास वाले वाहनों की अयोध्या में नो एंट्री

22 जनवरी को श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस को देखते हुए आगामी 26 जनवरी तक पूरे यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अयोध्या में लागू हुए येलो व रेड जोन में 400 सीसीटीवी को इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम से जोड़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. 

3. ठंड और कोहरे के बीच कई राज्यों में बरस सकते है बादल

Weather Update Today: भारत में सर्दी का सितम जारी है. कोहरे और ठंडी के बीच आज कई राज्यों में बारिश होने की संभावना भी है. उत्तर भारत में शीतलहर का अटैक जारी है. अगले दो दिनों तक उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में  ठंड बढ़ सकती है. कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के आसपास बना हुआ है. 

4. PM मोदी आज करेंगे अरिचल मुनाई पॉइंट का दौरा, राम सेतु से है कनेक्शन

प्रधानमंत्री मोदी इस समय दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान वो लगातार दक्षिण भारतीय मंदिरों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी आज तमिलनाडु के धनुषकोडि जिले में स्थित अरिचल मुनाई पॉइंट जाएंगे. अरिचल मुनाई पॉइंट के बारे में कहा जाता है कि ये वही जगह है, जहां से रामसेतु का निर्माण हुआ था.

5. मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की 'हठ' ने ली 14 साल के बच्चे जान... 

भारत के साथ चल रहे विवाद के बीच मालदीव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. खबर भी मालदीव के राष्ट्रपति पर आरोप की है. आरोप है कि राष्ट्रपति मुइज्जू के हठ के कारण एक बच्चे की मौत हो गई है. मौत का कारण राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा भारतीय विमान को इजाजत नहीं देना बताया गया है.

6. Ayodhya Ke Ram: सचिन, कपिल, रोहित, विराट से लेकर मिताली राज तक... 

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज 1 दिन बाकी रह गया है. इसके लिए पिछले एक महीने से जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. 22 जनवरी को यहां देश के दिग्गज और नामी चेहरे एक साथ दिखेंगे. इस ऐतिहासिक दिन के लिए देश के कई सेलिब्रिटी को बुलावा भेजा गया है, जिनमें क्रिकेट जगत के कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं.

इन खबरों पर भी रहेगी नजर...

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष आएंगे भारत, विदेश मंत्री जयशंकर संग होगी अहम बैठक
  • उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें लेट, उड़ानें भी प्रभावित 
  • राहुल गांधी की न्याय यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे शामिल