देश में बढ़ते तापमान के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश की संभावना; जानें वेदर अपडेट
फरवरी में बढ़ती गर्मी के बीच 17 से 19 फरवरी तक कई राज्यों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की उम्मीद है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में बदलाव आएगा. तापमान बढ़ने के बाद दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.
नई दिल्ली: मौसम तेजी से बदल रहा है. फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को 10 राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 19 फरवरी तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है.
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है. इसके चलते 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. 18 फरवरी तक ओडिशा के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादा साफ रहेगा. 17 और 18 फरवरी को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.
पहाड़ी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम?
पूरे राज्य के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 17 और 18 फरवरी को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की उम्मीद है. चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश की संभावना है.
18 और 19 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. दिल्ली-NCR में 17 फरवरी को तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की उम्मीद है, जिससे दिन में हल्की गर्मी रहेगी. हालांकि, अगले 24 घंटों में मौसम बदल सकता है, हल्की बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
17 और 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की उम्मीद है. शिमला, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और कुल्लू में बारिश हो सकती है. 18 और 19 फरवरी को कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है.
अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है. सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद में बारिश की उम्मीद है, जबकि 17 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा. बिहार में फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा, बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि, मिथिला और सीमांचल के कुछ जिलों में हल्का कोहरा और ठंड बनी रह सकती है.
राजस्थान में दोपहर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन बाद में बादल छा सकते हैं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है.
और पढ़ें
- मैं गांधीवादी हूं, राहुलियन नहीं', मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस में खलबली; जानें किसे बताया 'कठपुतली?
- 'चुनाव से ठीक पहले असम कांग्रेस में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा का इस्तीफे पर यू-टर्न; जानें अब वापसी पर क्या बोले?
- 'पहले गुवाहाटी हाईकोर्ट क्यों नहीं गए...', CM हिमंत बिस्वा के शूटिंग वीडियो विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सीधे सुनवाई से किया इनकार