menu-icon
India Daily

13 साल की बच्ची के साथ 5 लोगों ने 5 दिन तक किया दुष्कर्म, अब अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दबोचा

Gang-rape With minor girl in Arunachal Pradesh: कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले के बीच देश भर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. इस बीच अरुणाचल प्रदेश से भी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर पुलिस ने 5 लोगों को कथित रूप से एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 5 दिन तक गैंगरेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

India Daily Live
13 साल की बच्ची के साथ 5 लोगों ने 5 दिन तक किया दुष्कर्म, अब अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने दबोचा
Courtesy: freepik

Gang-rape With Minor Girl in Arunachal Pradesh: कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर अभी देश भर में आक्रोश का महौल थम भी नहीं पाया था जिसके बीच अरुणाचल प्रदेश से भी एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पुलिस ने बताया कि एक 13 वर्षीय लड़की के साथ पांच आरोपियों ने कथित तौर पर पांच दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया जो कि पिछले महीने जुलाई के दौरान हुई थी लेकिन पुलिस ने अब इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जुलाई में अपहरण कर किया था गैंगरेप

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने ऊपरी सुबनसिरी जिले में 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ पांच आरोपियों ने कथित तौर पर पांच दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया, साथ ही बताया कि यह घटना पिछले महीने जुलाई में हुई थी.

ऊपरी सुबनसिरी जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) थुटन जांबा ने बताया कि लड़की के परिवार के सदस्यों ने 28 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया.

28 जुलाई को बचाई लड़की की जान, फिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि लड़की को 28 जुलाई को बचाया गया और अनिवार्य चिकित्सा जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि उन्होंने 29 जुलाई को एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी दी. एसपी ने बताया कि अन्य चार आरोपियों को भी पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है.

सभी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 70(2) और 3(5) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है.