menu-icon
India Daily

प्राइवेट तस्वीरों के चक्कर में बेचना पड़ गया फ्लैट, बैंक CEO को ब्लैकमेल कर महिला ने ऐसे लूट लिए 4.5 करोड़; पुलिस ने दबोचा

Maharashtra Crime News: मुंबई के एक रिटायर्ड बैंक सीईओ को ब्लैकमेल करके महिला ने 4.39 करोड़ रुपये वसूले. 8 सालों से वह बुजुर्ग को ब्लैकमेल करती आ रही थी. 8 साल पहले लोन अप्रूव कराने के लिए महिला रिटायर्ड सीईओ के पास पहुंची थी. बुजुर्ग की मदद से उसे 3 लाख रुपये का लोन मिला था. लोन मिलने के एक महीने बाद ही महिला ने अपनी घिनौनी चाल शुरू कर दी थी. दरअसल, जब रिटायर्ड बैंक सीईओ लोन अप्रूव कराने के लिए महिला के घर में कागजात चेक करने पहुंचे थे तो महिला ने उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था और उसी दौरान महिला ने रिटायर्ड सीईओ की प्राइवेट तस्वीरें खींच ली थी.  

India Daily Live
प्राइवेट तस्वीरों के चक्कर में बेचना पड़ गया फ्लैट, बैंक CEO को ब्लैकमेल कर महिला ने ऐसे लूट लिए 4.5 करोड़; पुलिस ने दबोचा
Courtesy: Social Media

Maharashtra Crime News:  कॉपरेटिव बैंक के रिटायर्ड सीईओ को ब्लैकमेल करके 4.39 करोड़ रुपये वसूलने वाली 45 साल की महिला को पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने 66 साल के बुजुर्ग को धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसकी लाइफ बर्बाद कर देगी. उसके ऊपर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज करा देगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 66 साल के पीड़ित नवी मुंबई के रहने वाले हैं. 2016 में म्यूचुअल कॉन्टैक्ट के जरिए एक महिला से हुई थी, जब महिला वडाला ब्रांच में आई थी.

ठाणे पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार महिला ने रिटायर्ड सीईओ को अप्रोच किया था. उसे लोन की आवश्यकता थी. उसका लोन प्रोसेस नहीं हो पा रहा था. महिला का घर आनंद नगर एरिया में है. रिटायर्ड सीईओ महिला के घर लोन से संबंधित कागजात देखने पहुंचे थे.

महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

रिपोर्ट के अनुसार 2017 में जब कॉर्पोरेटिव बैंक के रिटायर्ड सीईओ महिला के घर पहुंचे थे तो महिला ने उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था. इसके बाद महिला को 3 लाख का लोन 7,300 रुपये की मासिक ईएमआई के साथ अप्रूव हुआ था.

लोन अप्रूव होने के अगले ही महीने महिला ने रिटायर्ड सीईओ को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था. उसने प्राइवेट तस्वीरें सीईओ के व्हाट्सएप पर भेजी और ये धमकी दी कि अगर उसने 8 करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह इन तस्वीरों को रिटायर्ड बैंक सीईओ के घरवालों को भेज देगी.

108 इंस्टॉलमेंट में दिए 4.39 करोड़ रुपये

प्रेशर में आकर पीड़ित ने पहले 5 लाख रुपये दिए. इसके बाद 2017 से 2023 तक रिटायर्ड बैंक सीईओ से महिला ने कुल 4.39 करोड़ रुपये 108 इंस्टॉलमेंट में वसूले. पीड़ित ने अपना फ्लैट बेचकर महिला को पैसे दिए थे.

पुलिस की जाल में फंसी महिला

इतना पैसे देने के बाद महिला का ब्लैकमेल करना बंद नहीं हुआ था. इन सबसे परेशान होकर रिटायर्ड बैंक सीईओ ने पुलिस थाने में जबरदस्ती वसूली का मुकदमा दर्ज कर दिया. हाल ही महिला ने बुजुर्ग से 5 लाख रुपये की डिमांड की थी. महिला को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था. पुलिस ने महिला से 1 लाख रुपये में समझौता करने को कहा जैसे ही महिला, बुजुर्ग से पैसे लेने पहुंची उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अब इस पूरे मामले पुलिस डिटेल इन्वेस्टिगेशन कर रही है. रिटायर्ड सीईओ से पैसे लेने के बाद महिला ने उन पैसों का क्या किया? इस बात की भी जांच पुलिस कर रही है. इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस केस में महिला के अलावा और कोई तो नहीं शामिल है.