menu-icon
India Daily

कर्नाटक में मीट और रोटी ने ले ली परिवार के 4 लोगों की जान, मचा हड़कंप

Karnataka News: कर्नाटक के रायचूर जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक परिवार के चार लोगों की रोटी और मीट खाने से तबियत खराब हो जाती है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है. अस्पताल में 3 लोगों की मौत हो जाती है जबकि घर के मुखिया की मौत हार्ट अटैक से होती है. 

India Daily Live
कर्नाटक में मीट और रोटी ने ले ली परिवार के 4 लोगों की जान, मचा हड़कंप
Courtesy: Social Media

Karnataka News: कर्नाटक में मीट के साथ रोटी खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश के रायचूर जिले के कल्लूर गांव से फूड पॉइजनिंग के चलते 4 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही एक युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

मीट और रोटी खाने से एक ही परिवार के जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान भीमन्ना (60), उनकी पत्नी एरम्मा (57), बेटे मल्लेश (21) और बेटी पार्वती (19) के रूप में हुई है.  वहीं, भीमन्ना की 23 वर्षीय बेटी मल्लम्मा अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है.

मीट और रोटी खाने से बिगड़ी हालत

रायचूर जिले के डिप्टी कमिश्नर के नितेश ने इस घटना को लेकर कहा है कि बुधवार को कल्लूर गांव के भीमन्ना रे के घर वालों ने को मांसाहार, चपाती और सब्जी खाई थी. इसे खाने के बाद उनके परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत खराब हो गई. फूड पॉइजनिंग के चलते उनकी पत्नी और एक बेटे और बेटी को रायचूर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

ग्लूकोज की कमी के चलते तीनों कोमा में चले गए. कोमा में जाने पर पता चला कि उनके मल्टी ऑर्गन फेल हो गए हैं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. वहीं, भीमन्ना की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.

कोमा में बेटी

परिवार में सिर्फ एक व्यक्ति बचा हुआ है. वही भी इस समय कोमा में अपनी मौत से जंग लड़ रहा है. परिवार की बड़ी बेटी मल्लम्मा कोमा में हैं. उनके माता-पिता, और भाई-बहन की मृत्यू हो चुकी है. इस घटना पर आत्महत्या का संदेह भी जताया जा रहा है. मरने से पहले परिवार के मुखिया भीमन्ना ने बताया था कि उन्होंने गेहूं का आटा खरीदा था. उसी की रोटी बनी थी. रोटी का स्वाद अजीब लग रहा था.