menu-icon
India Daily

उत्तर प्रदेश के इटावा में दर्दनाक हादसा, डंपर ट्रक के ढाबे से टकराने से 3 लोगों की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा में तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
उत्तर प्रदेश के इटावा में दर्दनाक हादसा, डंपर ट्रक के ढाबे से टकराने से 3 लोगों की मौत, 3 घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा में तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये. दरअसल, तड़के सुबह इटावा में एक डंपर ट्रक एक ढाबे से जा टकराया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.

घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य कराया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी राहत व बचाव करते दिखाई दे रहे हैं.

अभी तक इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. यह हादसा थाना इकदिल इलाके के अंतर्गत मानिकपुर मोड पर हुआ है.

कोहरा बढ़ने के साथ बढ़ जाते हैं सड़क हादसे 
ठंड बढ़ने के साथ कोहरे में भी इजाफा हो रहा है. कोहरा बढ़ने से अक्सर सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ जाती है. धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है जिसकी वजह से वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं. इसलिए कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरते और गति का खास ध्यान रखें. ओवर स्पीडिंग और ओवर टेक करने से बचें.

लो-बीम पर रखें हेडलाइट

कोहरे में हेडलाइट को हाई-बीम पर रखना आपके साथ-साथ सामने से आ रहे वाहनों के लिए भी खतरनाक हो सकता है. क्योंकि हाई बीम पर लाइट फैल जाती है और कोहरे में वाहन चलाते समय हाई-बीम पर लाइट रखने से सामने कुछ भी दिखाई नहीं देता. कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें.