मुंबई: नेटफ्लिक्स इंडिया ने 2026 के लिए अपनी वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट की अनाउसमेंट की, जिसमें एक प्रोजेक्ट 'घूसखोर पंडित' काफी चर्चा में आया, लेकिन गलत वजहों से. इस फिल्म के टाइटल और कंटेंट को लेकर काफी बवाल मचा है. फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे और लीड एक्टर मनोज बाजपेयी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है.
आरोप है कि टाइटल से किसी खास समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है. लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है, जहां कहा गया है कि 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल भ्रष्टाचार से जोड़कर एक समुदाय (खासकर ब्राह्मण) की छवि खराब करने की कोशिश की गई है. सोशल मीडिया पर लोग इसे जातिवादी और अपमानजनक बता रहे थे. कई जगहों से बॉयकॉट की मांग, लीगल नोटिस और दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल हुई.
I respect the emotions and concerns people have shared, and I take them seriously. When something you are part of causes hurt to some people, it makes you pause and listen.
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) February 6, 2026
As an actor, I come to a film through the character and the story I am playing. For me, this was about… https://t.co/IGlQtLQeNs
नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने भी इस पर नोटिस जारी किया. इस विवाद के बाद डायरेक्टर नीरज पांडे ने शुक्रवार को बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि 'घूसखोर पंडित' की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है और किसी जाति या समुदाय से इसका कोई लेना-देना नहीं है. 'पंडित' सिर्फ एक काल्पनिक किरदार का कॉलोक्वियल नाम है. उन्होंने माना कि टाइटल से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए फिल्म के सभी प्रमोशनल मटेरियल को हटा दिया गया है.
उन्होंने कहा- 'हमारा इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. हम पूरी फिल्म जल्द रिलीज करेंगे, ताकि लोग खुद देख सकें कि यह कहानी एक व्यक्ति की है, न कि किसी समुदाय की.' इसके बाद लीड एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी चुप्पी तोड़ी. नीरज पांडे के बयान को शेयर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स पर लिखा- 'मैं लोगों की भावनाओं और चिंताओं का सम्मान करता हूं और इन्हें गंभीरता से लेता हूं. जब आप जिस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, वह किसी को दुख पहुंचाता है, तो आपको रुककर सुनना पड़ता है.'
मनोज ने आगे कहा कि- 'एक एक्टर के तौर पर मैं फिल्म में सिर्फ किरदार और कहानी के जरिए आता हूं. मेरे लिए यह एक खराब इंसान की कहानी थी, जो आत्म-जागरूकता की यात्रा पर निकलता है. यह किसी समुदाय पर कोई बयान नहीं था.' 'घूसखोर पंडित' एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी 'अजय दीक्षित उर्फ पंडित' का रोल निभा रहे हैं.