सेंट्रल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS स्टडी सर्कल में बीते शनिवार रात हुए हादसे में तीन स्टूडेंट्स की मौत हुई. अगले दिन यानी रविवार को इनकी पहचान श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन डाल्विन के रूप में हुई है. वहीं अब इस मामले में पुलिस ने सख्ती बरतते हुए राजेंद्र नगर थाने में गैर इरादतन हत्या, लापरवाही के कारण मौत, बिल्डिंग के रखरखाव में लापरवाही, जानबूझकर चोट पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज करके कोचिंग सेंटर के मालिक और गुड़गांव निवासी अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर देशपाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है. इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एफआईआर में साफ लिखा है कि पानी की निकासी का उचित प्रावधान इंतजाम न होने से बेसमेंट में अचानक पानी भर गया और उसमें डूबने से तीनों की मौत हो गई.
सामने आए मामले से पता चलता है कि MCD ने अगस्त 2021 में कोचिंग सेंटर की इमारत को कंप्लीशन सर्टिफिकेट दिया था. उसमें बताया गया है कि ग्राउंड फ्लोर के नीचे बनी स्टिल्ट पार्किंग और उसके नीचे बने बेसमेंट का इस्तेमाल गाड़ियों की पार्किंग और स्टोरेज के लिए होगा लेकिन उसकी जगह यहां लाइब्रेरी चल रही थी. दिल्ली फायर सर्विस ने 9 जुलाई को ही इस बिल्डिंग की NOC तीन सान के लिए रिन्यू की थी.
खबरों के मुताबिक किशोर सिंह कुशवाह नाम के छात्र ने पिछले महीने 26 जून को ऑनलाइन शिकायत देकर बताया था कि इस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में अवैध तरीके से लाइब्रेरी चलाई जा रही है. जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन एमसीडी वाले ने कोई कार्रवाई नहीं की. अब इस हादसे बाद कोचिंग संचालकों ने जांच में सहयोग की बात कही है. वहीं इस हादसे पर सियासत भी खूब हो रही है. राजधानी दिल्ली में इस हादसे के बाद से बीजेपी और AAP आमने सामने हैं.
#WATCH दिल्ली: भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करके बेसमेंट का उपयोग किए जाने के खिलाफ कार्रवाई के मद्देनजर बेसमेंट लाइब्रेरी के मालिकों ने छात्रों से उनकी मौजूदा इमारतों में बनी बेसमेंट लाइब्रेरी को खाली करने को कहा।
27 जुलाई को ओल्ड राजिंदर नगर में कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में… pic.twitter.com/KYjCyExb45— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2024Also Read
वहीं इस पूरे मामले में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की मौत पर दुख जताते हुए डिविजनल कमिश्नर से इस घटना के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए मंगलवार तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है.