जॉर्जिया के प्रसिद्ध पर्वतीय रिसॉर्ट गुडौरी में एक भारतीय रेस्टोरेंट में जहरीली गैस फैलने के कारण 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. ये सभी रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए. प्रारंभिक जांच में शवों पर किसी प्रकार के चोट या हिंसा के निशान नहीं पाए गए हैं. भारतीय उच्यायोग ने बताया कि जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड फैलने के कारण यह हादसा हुआ.
रेस्टोरेंट के कर्मचारी थे सभी भारतीय
जॉर्जिया के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि मृतक भारतीय रेस्टोरेंट के कर्मचारी थे, जो गुडौरी में स्थित एक होटल रिसॉर्ट में काम कर रहे थे. भारतीय दूतावास ने सभी मृतकों के भारतीय होने की पुष्टि की है, हालांकि जॉर्जिया ने दावा किया कि इनमें से 11 विदेशी थे और एक जॉर्जियाई नागरिक था. इस दुखद घटना के बाद भारतीय मिशन ने शोक व्यक्त करते हुए परिवारों के प्रति संवेदना जताई और स्थानीय अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क साधा. साथ ही, मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई.
❗️🇬🇪 - On Thursday night, 12 bodies were discovered on the second floor of an Indian restaurant in the ski resort of Gudauri, Georgia.
The preliminary cause of deaths was identified as carbon monoxide poisoning, due to the presence of a generator turned on after a power cut at… pic.twitter.com/S9ed0iu7u9— 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) December 14, 2024Also Read
कैसे फैली जहरीली गैस
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि एक पावर जनरेटर को उनके कमरों के पास एक बंद स्थान में रात के समय चालू किया गया था, जिससे यह जहरीली गैस उनके कमरे में फैल गई. जॉर्जियाई पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विस्तृत फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है ताकि मृत्यु के 'सटीक' कारण का पता लगाया जा सके.
स्थानीय पुलिस की कार्रवाई
इस मामले को लेकर जॉर्जियाई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. मामले में आरोपी पक्ष की लापरवाही को लेकर जॉर्जिया के आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 116 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, जो 'लापरवाह हत्या' से संबंधित है. पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और घटनास्थल पर फोरेंसिक और आपराधिक जांच दल को तैनात किया गया है. साथ ही, घटना से जुड़े सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है.