जब भी हम बर्गर ऑर्डर करते हैं, तो फ्राइज अपने-आप साथ आ जाते हैं. यह कॉम्बिनेशन इतना आम हो गया है कि बिना क्रिस्पी फ्राइज के बर्गर अधूरा लगता है. लेकिन आखिर क्यों बर्गर और फ्राइज एक-दूसरे के बिना अधूरे लगते हैं? आइए आसान भाषा में समझते हैं.
बर्गर में नरम बन, जूसी फिलिंग और रिच फ्लेवर होते हैं।. उसके साथ गर्म, क्रिस्पी और नमकीन फ्राइज का कॉन्ट्रास्ट बहुत अच्छा लगता है. फ्राइज की क्रंच बर्गर की सॉफ्टनेस को बैलेंस करती है, जबकि उनकी नमकीन स्वाद बर्गर की रिचनेस को संतुलित करता है. यह पूरा मील ज्यादा भरपेट और पूरा लगता है.
सालों से रेस्टोरेंट और फास्ट-फूड आउटलेट्स में बर्गर के साथ फ्राइज सर्व किए जाते रहे हैं. इसलिए लोग इसे नैचुरल चॉइस मानने लगे हैं।. उदाहरण के तौर पर कोरियन बीबीक्यू पनीर बर्गर के साथ क्रिस्पी फ्राइज स्मोकी और स्वादिष्ट बर्गर को नमकीन क्रंच के साथ बेहतर बनाते हैं. वहीं कोरियन हनी सिरैचा वेजी बर्गर के मीठे-तीखे स्वाद के साथ फ्राइज का नमक और क्रंच बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन देता है.
जब दो चीजें बार-बार साथ परोसी और खाई जाती हैं, तो वे एक मील का हिस्सा बन जाती हैं. लोग परिचित कॉम्बिनेशन को ज्यादा पसंद करते हैं. इसलिए फ्राइज बर्गर का स्वाभाविक साइड डिश बन गया है और पूरा भोजन अधूरा नहीं लगता. कुल मिलाकर स्वाद का मेल, पुरानी आदत और पूरा भोजन का फीलिंग- ये तीन वजहें बर्गर-फ्राइज जोड़ी को इतना पॉपुलर बनाती हैं.
इसके अलावा 50 के दशक में अमेरिकी फिल्मों, टीवी विज्ञापनों में बर्गर-फ्राइज को एक साथ दिखाया गया. धीरे-धीरे ये एक कल्चर बन गया. अब तो हमारा दिमाग ऐसा सेट हो गया है कि बर्गर देखते ही फ्राइज की कमी महसूस होती है. इसीलिए बिना फ्राइज के बर्गर अधूरा लगता है.