How To Get Rid Of Stress: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. काम का प्रेशर, परिवार की जिम्मेदारियां, आर्थिक चिंताएं और भविष्य की फिक्र हर समय दिमाग पर बोझ डालती रहती है. लेकिन समझदार और तेज दिमाग वाले लोग इन परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं. वे स्ट्रेस को ज्यादा समय नहीं देते और जल्दी से सामान्य जीवन में लौट आते हैं.
अगर आप भी लगातार तनाव महसूस करते हैं तो कुछ सरल आदतें अपनाकर स्ट्रेस को कंट्रोल किया जा सकता है. ये तरीके कोई जादू नहीं हैं, बल्कि सकारात्मक सोच और सही रणनीति पर आधारित हैं.
1. समस्या को घटना मानकर आगे बढ़ें
जब कोई मुश्किल आए तो उसे पूरे जीवन की विपदा न समझें. समझदार लोग इसे एक अस्थायी घटना मानकर भूल जाते हैं. जितना ज्यादा सोचेंगे, उतना ही तनाव बढ़ेगा. इसलिए सोच बदलें और अगले कदम पर ध्यान दें.
2. समाधान पर फोकस करें, समस्या पर नहीं
तेज दिमाग वाले लोग तनाव की स्थिति में घंटों रोने या सोचने के बजाय उससे निकलने का रास्ता ढूंढते हैं. पूछें- 'इससे कैसे निपटा जाए?' यह नजरिया तुरंत स्ट्रेस कम कर देता है.
3. ध्यान भटकाएं और अपनी देखभाल करें
स्ट्रेस महसूस होते ही फोन रखकर 10-15 मिनट वॉक पर निकल जाएं, संगीत सुनें, गहरी सांस लें या अपनी पसंद की किताब पढ़ें. व्यायाम, योग या ध्यान (मेडिटेशन) रोजाना करने से दिमाग शांत रहता है और स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं.
4. अपनी सीमाएं तय करें
हर बात में 'हां' कहने की आदत छोड़ें. जरूरत पड़ने पर 'नहीं' कहना सीखें।. ओवरटाइम काम और अनावश्यक जिम्मेदारियां स्ट्रेस का बड़ा कारण होती हैं.
5. बातचीत का सहारा लें
परिवार के सदस्य, दोस्त या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अपनी चिंताएं साझा करें. अकेले में सोचने से तनाव बढ़ता है, जबकि बात करने से नया नजरिया मिलता है.
6. वर्तमान में जीना सीखें
अतीत की गलतियों या भविष्य की चिंताओं में फंसने की बजाय आज के दिन पर ध्यान दें. ग्रेटिट्यूड जर्नल रखें – रोज तीन अच्छी बातें लिखें.
स्ट्रेस का स्वास्थ्य पर असर
लंबे समय तक स्ट्रेस रहने से नींद खराब होती है, ब्लड प्रेशर बढ़ता है, इम्यूनिटी कमजोर होती है और डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. स्ट्रेस को पूरी तरह खत्म करना मुश्किल है, लेकिन उसे मैनेज करना आपके हाथ में है. छोटी-छोटी आदतों से आपका दिमाग मजबूत बनेगा और जीवन ज्यादा खुशहाल हो जाएगा. आज से ही इन तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्ट्रेस को अलविदा कहें.