Side Effects Of Coconut Water: गर्मी का मौसम आते ही हाइड्रेशन की जरूरत बढ़ जाती है, और इसको पूरा करने के लिए लोग अक्सर नारियल पानी का सेवन करते हैं. नारियल पानी न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि इसमें विटामिन C, E, कैल्शियम और पोटेशियम जैसी पोषक तत्वों का खजाना होता है.
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें नारियल पानी से नुकसान हो सकता है? आज हम जानेंगे उन लोगों के बारे में जिन्हें नारियल पानी से बचना चाहिए और कितनी मात्रा में इसे पीना सही है.
अगर किसी को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसे नारियल पानी नहीं पीना चाहिए. दरअसल, नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसे किडनी फिल्टर नहीं कर पाती. इस कारण किडनी मरीजों में पोटेशियम का स्तर बढ़ सकता है, जिससे हाइपरकलेमिया (पोटेशियम का अधिक मात्रा में बढ़ना) का खतरा हो सकता है. इससे हार्ट रेट में बदलाव आ सकता है और घबराहट भी महसूस हो सकती है.
डायबिटीज के मरीजों को भी नारियल पानी से दूर रहना चाहिए. नारियल पानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कार्बोहाइड्रेट स्तर काफी अधिक होता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए.
ज्यादा उम्र के लोगों को हर रोज नारियल पानी पीने से बचना चाहिए. इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, और ज्यादा मात्रा में इसे पीने से शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ सकता है. इससे हार्ट पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, खासकर अगर किसी को पहले से दिल की समस्या हो.
अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो भी नारियल पानी से दूर रहें. इससे कुछ लोगों को स्किन पर इचिंग, जलन या रेडनेस जैसी समस्या हो सकती है.
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) से जूझ रहे हैं और दवाइयाँ ले रहे हैं, उन्हें भी नारियल पानी से बचना चाहिए. नारियल पानी में पोटेशियम अधिक होता है, जो बीपी को बढ़ा सकता है, खासकर अगर आप बीपी की दवाइयां ले रहे हैं.
गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप दिनभर धूप में हैं या ज्यादा पसीना बहा रहे हैं, तो आधा गिलास नारियल पानी पी सकते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से बचें.