Commonwealth Games 2026

धनुष के बाद इस क्रिकेटर के प्यार में पडीं मृणाल ठाकुर? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कैफे का वीडियो!

वीडियो में मृणाल ठाकुर को कैफे में बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि कुछ ही देर बाद यशस्वी जयसवाल को वहां से बाहर निकलते देखा गया. फैंस ने इसे लेकर तुरंत कयासबाजी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने कमेंट्स में पूछा कि क्या दोनों एक-दूसरे से मिलने आए थे या यह महज संयोग था.

X
Antima Pal

Are Yashasvi And Mrunal Dating: भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के बीच डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं. हाल ही में बैंड्रा वेस्ट के बूजी कैफे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों को एक ही जगह पर देखा गया. इस क्लिप ने फैंस के बीच काफी चर्चा छेड़ दी है.

वीडियो में मृणाल ठाकुर को कैफे में बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि कुछ ही देर बाद यशस्वी जयसवाल को वहां से बाहर निकलते देखा गया. फैंस ने इसे लेकर तुरंत कयासबाजी शुरू कर दी. कई यूजर्स ने कमेंट्स में पूछा कि क्या दोनों एक-दूसरे से मिलने आए थे या यह महज संयोग था. कुछ ने तो इसे रोमांटिक लिंक तक जोड़ दिया. हालांकि वीडियो में दोनों को साथ में नहीं दिखाया गया है. सिर्फ एक ही जगह पर मौजूद होने की बात सामने आई है.


अभी तक न तो यशस्वी जयसवाल और न ही मृणाल ठाकुर ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. दोनों ने चुप्पी साध रखी है, जिससे कयास और भी बढ़ गए हैं.

यशस्वी जयसवाल कौन हैं?

यशस्वी जयसवाल भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे हैं. उन्होंने हाल ही में भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज में खेला. फिलहाल वह ब्रेक पर हैं, लेकिन जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने वाले हैं. अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने सबका ध्यान खींचा है और युवा पीढ़ी के सबसे होनहार खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं.

मृणाल ठाकुर का सफर

मृणाल ठाकुर बॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. उनकी हालिया फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रही. मृणाल अपनी नेचुरल एक्टिंग और स्क्रीन पर बेदाग परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं.