साउथ सुपरस्टार यश ने अपनी मोस्ट अवेटेज फिल्म Toxic A Fairytale for Grown Ups का नया लुक और टीजर जारी कर दिया है. पोस्टर में यश खून से लथपथ और बेहद इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह लुक वायरल हो गया. कई फैंस ने इसे उनका अब तक का सबसे खतरनाक अवतार बताया. एक यूजर ने लिखा कि अब तो सिनेमा हॉल का टिकट कन्फर्म है.
फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी. यह तारीख ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे त्योहारों के साथ पड़ रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. टीजर हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कई भाषाओं में जारी किया गया है, ताकि अलग अलग क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके.
इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. कहानी 1940 से 1970 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि में सेट है. फिल्म पोस्ट कोलोनियल दौर में उभरते एक अपराधी साम्राज्य की कहानी दिखाती है. यश राया नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो अंडरवर्ल्ड की बेरहम दुनिया में अपना साम्राज्य खड़ा करता है. टीजर में रेट्रो विजुअल्स और हाई ऑक्टेन एक्शन ने दर्शकों को प्रभावित किया है.
Your 'Ticket' to Hell #Toxic In Cinemas Worldwide from 19-03-2026
Kannada - https://t.co/UTLyUWnbKV
Hindi - https://t.co/XDSCoKljYl
Telugu - https://t.co/T5O6bZmtt3
Tamil - https://t.co/2791WirnvL
Malayalam - https://t.co/CM9pkqv1Js#ToxicTheMovie#ToxicOnMarch19th… pic.twitter.com/0OOCBaPugZ— Yash (@TheNameIsYash) February 21, 2026Also Read
फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं. हालांकि टीजर में लीडिंग लेडीज की झलक साफ तौर पर नहीं दिखाई गई, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस अलग अलग सीन को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि कौन सा चेहरा किसका है. फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनाया गया है.
टॉक्सिक का क्लैश आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म से होने वाला है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत बन सकती है. नॉर्थ और साउथ सिनेमा के इस मुकाबले को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता है.