menu-icon
India Daily

'थप्पड़' को नहीं पछाड़ पाई तापसी पन्नू की नई फिल्म 'अस्सी', जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

'अस्सी' 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस कोर्टरूम ड्रामा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन लगभग 1 करोड़ किया.

antima
Edited By: Antima Pal
'थप्पड़' को नहीं पछाड़ पाई तापसी पन्नू की नई फिल्म 'अस्सी', जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन
Courtesy: x

मुंबई: तापसी पन्नू की नई फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस कोर्टरूम ड्रामा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन लगभग 1 करोड़ किया. ग्रॉस कलेक्शन 1.20 करोड़ के आसपास रहा. फिल्म में तापसी पन्नू एक जुझारू वकील की भूमिका में हैं, जो न्याय की लड़ाई लड़ती हैं. साथ में कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे कलाकार हैं. 

प्री-रिलीज में फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे. क्रिटिक्स ने इसे मजबूत कहानी और परफॉर्मेंस के लिए सराहा. मीडिया शो के बाद वर्ड-ऑफ-माउथ अच्छा था, लेकिन थिएटर में शुरुआत धीमी रही. पहले दिन कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 7.38% रही. मॉर्निंग शो में 3.88%, आफ्टरनून में 7.24%, इवनिंग में 6.92% और नाइट शो में 11.48% ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई. फिल्म करीब 1,700 शोज पर रिलीज हुई, लेकिन अर्बन ऑडियंस में भी ज्यादा क्राउड नहीं दिखा.

बजट और तुलना

फिल्म का बजट आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ₹30-40 करोड़ के बीच है. कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों की तरह यह भी शुरुआत में धीमी रहती हैं. अगर वीकेंड में अच्छा उछाल आया और वर्ड-ऑफ-माउथ मजबूत रहा तो यह अच्छा बिजनेस कर सकती है. 

फिल्म का क्लैश सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की दो दीवाने शहर में से हुआ. दो दीवाने शहर में ने पहले दिन ₹1.25 करोड़ कमाए, जो अस्सी से थोड़ा ज्यादा है. मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद दो दीवाने ने क्लैश में आगे रही. अस्सी को बेहतर रिव्यूज मिले हैं, इसलिए वीकेंड में रिकवर करने की उम्मीद है. 

तापसी पन्नू और अनुभव सिन्हा की पिछली फिल्में जैसे थप्पड़ (₹3.07 करोड़ ओपनिंग) और मुल्क (₹1.68 करोड़) से अस्सी की ओपनिंग कम रही. लेकिन यह तापसी की हाल की छोटी फिल्मों से बेहतर है. ट्रेड एनालिस्ट कहते हैं कि कंटेंट अच्छा है, इसलिए मुंह-जुबानी से ग्रोथ हो सकती है. अभी फिल्म का भविष्य वीकेंड पर निर्भर है. अगर दर्शक थिएटर पहुंचे तो यह हिट हो सकती है, वरना औसत रहेगी. तापसी की परफॉर्मेंस और फिल्म का सोशल मैसेज दर्शकों को आकर्षित कर सकता है.